रांची रेल मण्डल की ट्रेनों में अस्थायी तौर पर अतिरिक्त कोच की  सुविधा बहाल

0
RANCHI: यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रांची रेल मण्डल की ट्रेन संख्या 18619/18620 रांची – गोड्डा – रांची एक्सप्रेस तथा ट्रेन संख्या 18603/18604 रांची – गोड्डा – रांची एक्सप्रेस ट्रेनों में अस्थायी रूप से 6 महीनों के लिए अतिरिक्त कोच की सुविधा उपलब्ध कराई गयी है।
1. ट्रेन संख्या 18619 रांची – गोड्डा एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा प्रारम्भ 16/09/2023 से यात्रा प्रारम्भ  15/03/2024 तक वातानुकूलित प्रथम श्रेणी एवं वातानुकूलित 2-टियर के संयुक्त कोच का 01 अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।
2. ट्रेन संख्या 18620 गोड्डा – रांची एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा प्रारम्भ  17/09/2023 से यात्रा प्रारम्भ  16/03/2024 तक वातानुकूलित प्रथम श्रेणी एवं वातानुकूलित 2-टियर के संयुक्त कोच का 01 अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।
3, ट्रेन संख्या 18603 रांची – गोड्डा एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा प्रारम्भ  21/09/2023 से यात्रा प्रारम्भ  19/03/2024 तक द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 02 अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।
4. ट्रेन संख्या 18604 गोड्डा – रांची एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा प्रारम्भ  22/09/2023 से यात्रा प्रारम्भ  20/03/2024 तक द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 02 अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *