ट्राइबल समुदाय के उद्यमियों को प्रोत्साहित कर रही राज्य सरकार: जितेंद्र सिंह

0

सीआइआइ झारखंड का ट्राइबल एंटरप्रेन्योरशिप समिट 2023

RANCHI:  झारखंड सरकार के उद्योग विभाग के सचिव जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार ट्राइबल समुदाय के युवा उद्यमियों को आगे बढ़ाने के लिए कई कदम उठा रही है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्राइबल उद्यमियों के लिए अलग से से इंडस्ट्रीयल पार्क बनाने का निर्देश दिया है। इस पर कार्य चल रहा है।

जल्द ही इस इंडस्ट्रीयल पार्क का लाभ ट्राइबल उद्यमियों को मिलेगा। वहीं सरकार ने ट्राइबल एंटरप्रेन्योरशिप को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें सही प्लेटफॉर्म देने की जरूरत की है। इस कार्य में ट्राइबल चैंबर, फेडरेशन ऑफ झारखंड जैसे कई संस्थाओं को सहयोग देना होगा।

उद्योग सचिव शुक्रवार को स्थानीय होटल में सीआइआइ झारखंड की तत्वावधान में आयोजित ट्राइबल एंटरप्रेन्योरशिप समिट 2023 में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि जनजातीय मंत्रालय और झारखंड सरकार ट्राइबल एंटरप्रेन्योरशिप को हर संभव मदद कर रही है। इसके लिए कई नीतियां बनायी गयी है।

ट्राइबल उद्यमियों का इसका लाभ उठाना चाहिए। इन्हें प्रोत्साहित करने के लिए सरकार कई प्रकार के फायदा दे रही है।

समिट में सीआइआइ झारखंड राज्य काउंसिल के चेयरमैन उज्जवल चक्रवर्ती ने कहा कि झारखंड में आदिवासी समुदाय का विकसित होना जरूरी है।

राज्य में ट्राइबल एंटरप्रेन्योरशिप की संख्या बढ़ी है। इन्हें सही मंच देना जरूरी है। झारखंड के उद्योग भविष्य की ओर देख रहे हैं और आदिवासियों के उत्थान के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा दोनों में समर्थन की आवश्यकता है।

प्रभावी नीतियां किसी भी समाज में महत्वपूर्ण विकास ला सकती हैं।

ट्राइबल एंटरप्रेन्योरशिप पर मजबूती से काम करने की जरूरत: सौरव
सीआइआइ झारखंड सीएसइआर के संयोजक सौरव रॉय ने कहा कि झारखंड में ट्राइबल एंटरप्रेन्योरशिप पर और मजबूती से काम करने की जरूरत है।

राज्य में कई वैल्यू चेंज आ रहे हैं। इसका कारण युवाओं का एंटरप्रेन्योरशिप में आना मुख्य कारण है। कई सेक्टर में एंटरप्रेन्योरशिप आ रहे हैं।

यह झारखंड के सुखद संकेत है। कई लोग बड़े शहरों को छोड़ कर झारखंड में काम कर रहे है। इन्हें प्रोत्साहित करने की जरूरत है।

ट्राइबल चेंबर के राष्ट्रीय महासचिव बंसत तिर्की ने कहा कि सरकार हमें सहयोग करें ताकि आदिवासी समाज भी व्यापार और कारोबार कर सके।

राज्य सरकार के आग्रह है कि ट्राइबल उद्यमियों की भावना को समझे और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए नीतियों को अनुकुल करें। उन्हें अनुदान आदि का भी लाभ सरकार की ओर से मिले।

समिट के उद्घाटन सत्र में धन्यवाद ज्ञापन सीआइआइ झारखंड के वाइस चेयरमैन रंजोत सिंह ने दिया। वहीं, तकनीकी सत्र में सीसीएल के निदेशक हर्ष नाथ मिश्रा,

अडानी पावर झारखंड लिमिटेड के हेड कॉरपोरेट अफेयर्स संजीव शेखर, रीमा दास, असीम कंडुलना, स्मिता वर्मा, आरती विग, रणदीप भूषण सिंह मुंडा,

कुमार अभिषेक उरांच, अमरनाथ लकड़ा, इक्फाई विश्वविद्यालय के वीसी प्रो रमन कुमार झा, प्रो रोहित कुमार, तरूण शुक्ला ने अपने विचार रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *