महानगर दुर्गा पूजा समिति का उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमण्डल पुलिस उप महानिरीक्षक रांची प्रक्षेत्र अनूप बिरथरे से मिला

0

पूजा आयोजित किए जाने के क्रम में उत्पन्न होने वाले विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया

आगामी दुर्गा पूजा में अधिक से अधिक महिला पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का किया आग्रह

RANCHI: आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव वर्ष 2023 के सिलसिले में महानगर दुर्गा पूजा समिति का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमण्डल गुरुवार को पुलिस उप महानिरीक्षक रांची प्रक्षेत्र श्री अनूप बिरथरे से मिला।

रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष डॉ. अजीत कुमार सहाय के नेतृत्व में महानगर दुर्गा पूजा समिति रांची के प्रमुख पदाधिकारीगण, श्री महावीर मंडल रांची के अध्यक्ष जयसिंह यादव,

सर्वधर्म सदभावना समिति के अध्यक्ष मो. इसलाम सहित शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित होने वाले पूजा पण्डाल के प्रमुख लोगों का एक पुलिस प्रतिनिधिमण्डल उप महानिरीक्षक रांची प्रक्षेत्र अनूप बिरथरे से उनके कार्यालय में मिला।

एवं रांची के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित होने वाले दुर्गा पूजा से सम्बंधित विस्तृत जानकारी दी, साथ ही साथ पूजा आयोजित किए जाने के क्रम में उत्पन्न होने वाले विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।

डॉ सहाय ने अपने वक्तव्य में बतलाया कि राज्य सरकार एवं पुलिस विभाग झारखंड के द्वारा विगत समय में महिला पुलिस बल की नियुक्ति हुई है इसलिए महोदय से आग्रह होगा कि आगामी दुर्गा पूजा में अधिक से अधिक महिला पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित हो।

पुलिस उप महानिरीक्षक रांची प्रक्षेत्र अनूप बिरथरे ने प्रतिनिधिमण्डल में शामिल लोगों की बातों को पूरी गम्भीरता से सुना एवं कहा कि रांची वर्षों से गंगा जमुनी तहजीब का केंद्र रहा है एवं यहाँ सभी धर्म के लोग आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ हर पर्व- त्योहार को एकसाथ मिलजुलकर मनाते चले आ रहे हैं जो हमारे एकता एवं भाईचारे की अदभुत मिसाल है, इसे बरकरार रखना होगा।

उन्होंने हर सम्भव प्रशासनिक स्तर पर अपना पूर्ण सहयोग देने की बात कही एवं प्रतिनिधिमण्डल को आश्वस्त कराया। प्रतिनिधिमण्डल में महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष डॉ. अजीत सहाय, कार्य कारी अध्यक्ष प्रदीप रॉय बाबू, राजकिशोर, वरीय उपाध्यक्ष राजन वर्मा, कोषाध्यक्ष संजय सिन्हा गोपाल,

श्री महावीर मंडल रांची के अध्यक्ष जयसिंह यादव, सर्वधर्म सदभावना समिति के अध्यक्ष मो.इसलाम, रांची जिला ग्रामीण दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष तपेशवर केशरी, सचिव वीरेन्द्र साहू, के अलावा महानगर समिति,

श्री महावीर मंडल एवं सदभावना समिति के निम्न प्रतिनिधि जैसे जगदीश वर्मा, अमरनाथ साहु, अशोक यादव, परवेज अख्तर, मो. अब्दुल्लाह, जसीम हसन, सुनील सिंह, अर्जुन यादव मुख्य रूप से शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *