झारखंड को लुटेरों से बचाना है,हेमंत सोरेन को हटाना है: बाबूलाल मरांडी

0
2024 में तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने एवम झारखंड में भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनाने का किया आह्वान
 RANCHI: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज अपनी संकल्प यात्रा के क्रम में रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र की संकल्प सभा को संबोधित किया।
सभा में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवम जनता ने श्री मरांडी को सुना। सभास्थल से पूर्व 2 किलोमीटर की स्वागत रैली में उनका भव्य स्वागत हुआ।
सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने अपने आक्रामक अंदाज में हेमंत सोरेन सरकार पर कड़ा प्रहार किया।
उन्होंने कहा झारखंड की सत्ता में बैठी हेमंत सरकार में झारखंड तबाह हो चुका है। एक तरफ खान,खनिज,कोयला, लोहा , पत्थर, बालू की लूट मची है,अपराधी बेलगाम हैं,पुलिस प्रशासन वसूली में लगा हुआ है और जनता परेशान है।
उन्होंने राज्य संपोषित भ्रष्टाचार की चर्चा करते हुए कहा कि जिस राज्य का मुख्यमंत्री स्वयं राज्य को लूटने और लुटवाने में जुटा है उससे भ्रष्टाचार मिटाने की उम्मीद बेमानी है।
उन्होंने कहा कि राज्य में दलाल बिचौलिए हावी हैं। आम आदमी को घर बनाने केलिए बालू नही मिल रहा लेकिन दलाल और लुटेरे राज्य से बालू को बिहार ,बंगाल ,उत्तर प्रदेश मुंबई भेज रहे और उसके कमीशन का पैसा मुख्यमंत्री तक पहुंच रहा।
उन्होंने कहा कि राज्य में जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र कौन कहे मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में भी पैसे देने पड़ रहे। बहु बेटों का राशन कार्ड में नाम जुड़वाने केलिए पैसे देने पड़ रहे।
कहा पदाधिकारी पूछने पर बोलते हैं पद पोस्ट को मोबाइल की तरह  रिचार्ज कराना पड़ता है।देकर आए हैं तो लेंगे ही।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लुटेरों,दलालों, बिचौलियों को बचाने केलिए कोर्ट में महंगे वकील से पैरवी करवाते हैं,उन्हे बचाते हैं।
श्री मरांडी ने कहा कि राज्य में हेमंत है तो  अपराधियों को हिम्मत है। राज्य में बहन बेटियां सुरक्षित नहीं। बेटियों को कहीं पेट्रोल से जलाया जा रहा तो कही टुकड़ों में काट दिया जा रहा।
उन्होंने कहा कि राज्य में जब झामुमो कांग्रेस राजद की सरकार बनती है तो लूट ,भ्रष्टाचार की चर्चा होती है और जब भाजपा के नेतृत्व में देश और प्रदेश में सरकार बनती है तो विकास की चर्चा होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *