9 सितम्बर को रांची में सुप्रसिद्ध बेंगलुरु मणिपाल अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ अरविंद सिंह चड्ढा और हड्डी के विश्व विख्यात डॉ लोकेश मरीज को देखेंगे

0

अब रांची में ही हर महीने हर बीमारियों के देशभर के विशेषज्ञ कमल फार्मा, लालपुर रांची में मरीज को देखेंगे

RANCHI:  इंडिया treatment.com के बैनर तले देश भर के विभिन्न बीमारियों के जाने माने विशेषज्ञ 9 सितंबर से कमल फार्मा लालपुर चौक में मरीजों को देखेंगे।

इसी कड़ी में 9 सितम्बर को सुप्रसिद्ध बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अरविंद सिंह चड्ढा और हड्डी के विश्व विख्यात डॉक्टर लोकेश मरीज को देखेंगे वे हर महीने 9- 10 तारीख को रांची आएंगे।

इस बाबत इंडिया treatment.com के झारखंड के एसोसिएट पार्टनर बजरंग वर्मा ने बताया कि के जटिल बीमारियों का इलाज करने के लिए रांची और पूरे झारखंड सहित अन्य राज्यों के मरीज चेन्नई बेंगलुरु सहित अन्य राज्य जाते हैं उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

उनकी सुविधा के लिए अब रांची में ही हर महीने हर बीमारियों के देशभर के विशेषज्ञ कमल फार्मा रांची में मरीज को देखेंगे।

ताकि यहां के मरीजों को दूसरे राज्यों में नहीं जाना पड़े दूसरे राज्यों में जाने से मरीज के परिजनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है अब उनकी मुश्किलें आसान होगी।

श्री वर्मा ने बताया कि डॉ चड्ढा हृदय रोग के देश भर में विख्यात डॉक्टर है और विदेशों में जाकर भी मरीज का इलाज करते हैं इंडिया ट्रीटमेंट के बुलावे पर इन्होंने रांची में अपनी सेवा देने के लिए मंजूरी दी।

डॉ लोकेश हड्डी रोग के जाने माने डॉक्टर हैं और लोग दूर-दूर से इलाज करवाने के लिए बेंगलुरु जाते हैं।

अब झारखंड के लोगों को रांची में ही यही सुविधा दी जा रही है जो भी मरीज हड्डी रोग या हृदय रोग से परेशान है वह तुरंत कमल फार्मा लालपुर चौक से संपर्क करें या 7070 129132 मोबाइल नंबर में फोन कर सकते हैं।

बजरंग वर्मा ने बताया कि पत्रकारों और उनके परिजनों को को फीस में 20 प्रतिशत की विशेष छूट प्रदान की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *