रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति का चुनाव संपन्न, डॉ. अजीत कुमार सहाय बने मुख्य संयोजक सह अध्यक्ष

0
कार्यकारी अध्यक्ष-प्रदीप रॉय बाबू ,राज किशोर 
वरीय उपाध्यक्ष–राजन वर्मा 
उपाध्यक्ष–राणा रणधीर,अमर नाथ साहु, जितेंद्र वर्मा 
महामंत्री- रविंद्र वर्मा 
RANCHI: रविवार को रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति का चुनाव बिहार क्लब के सभागार में संपन्न हुआ जिसकी अध्यक्षता महानगर समिति के अध्यक्ष डॉक्टर अजीत कुमार सहाय ने की।
वर्ष 2023- 24 के लिए आजीवन मुख्य संयोजक डॉ. अजीत कुमार सहाय को पुनः अध्यक्ष पद पर साथ ही कार्यकारी अध्यक्ष के लिए प्रदीप रॉय बाबू, महामंत्री हेतु रवींद्र वर्मा एवं वरीय उपाध्यक्ष राजन वर्मा तथा कोषाध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से संजय सिन्हा को निर्वाचित किया गया।
उपरोक्त जानकारी देते हुए कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप रॉय बाबू एवं महामंत्री रविंद्र वर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि आज की वार्षिक बैठक सह आम सभा की अध्यक्षता महानगर समिति के अध्यक्ष डॉ. अजीत कुमार सहाय ने किया संचालन महामंत्री रविंद्र वर्मा ने एवं धन्यवाद ज्ञापन कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप रॉय बाबू ने किया।
सर्वप्रथम अध्यक्ष डॉ अजीत कुमार सहाय ने श्री चंचल चटर्जी कोकर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष को बधाई देते हुए उन्हें कोकर के दुर्गा पूजा जो विगत 3 वर्षों से दो अलग-अलग स्थान पर हो रहा था।
इस वर्ष से एक कर एक ऐतिहासिक निर्णय लिया जिसका तालियों से सदन में स्वागत करते हुए उन्हें चुनरी एवं माला पहनाकर सम्मानित किया।
इसके बाद विशेष अतिथि के रूप में श्री महावीर मंडल रांची के अध्यक्ष जय सिंह यादव का स्वागत किया गया।
तत्पश्चात  जैनेंद्र प्रसाद, रामा ठाकुर,राजू वर्मा (चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति), राजेश कुमार लाल (संग्राम क्लब), सेतांक सेन बबलू (श्री दुर्गा बाड़ी), संजय सहाय,लाल बाबू  सिंह (आदर्श दुर्गा पूजा समिति), कृष्ण मोहन सिंह (धुर्वा ), राजू राम, सन्तोष  महतो(कोकर दुर्गा पूजा समिति), जगदीश वर्मा, तपेश्वर केसरी (अध्यक्ष ग्रामीण दुर्गा पूजा समिति), दिलीप गोप, रमेश  सिंह (स्टाफ क्वार्टर दुर्गा पूजा समिति),
 प्रो. अरुण सिंह (बिहार क्लब दुर्गा पूजा समिति),  उपेंद्र सिंह (कुसई कॉलोनी), विनोद सिंह (नामकुम दुर्गा पूजा समिति), रवि कुमार पिंकू,साजन कुमार पंकज (महाशक्ति दुर्गा पूजा समिति बूटी मोड़ ),, रमेश सिंह (कोकर दुर्गा पूजा समिति), संजय मिनोचा,भास्कर वर्मा एवं श्री सागर कुमार को चुनरी एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
इसके उपरांत विभिन्न  पूजा समिति के सदस्यों ने अपने विचार रखें इसके बाद महानगर समिति के अध्यक्ष डॉ. अजीत कुमार सहाय के द्वारा कमेटी को भंग किया गया।
तत्पश्चात श्री महावीर मंडल रांची के अध्यक्ष जय सिंह यादव  पर्यवेक्षक एवं सह पर्यवेक्षक सागर कुमार के द्वारा वर्ष 2023- 24 हेतु नई कमिटी का चुनाव सर्वसम्मति से  संपन्न कराया  गया।
जिसमें निम्नलिखित पदाधिकारियों   का चयन किया गया।
मुख्य संयोजक सह अध्यक्ष- डॉ. अजीत कुमार सहाय
उप संयोजक–चंचल चटर्जी
सह संयोजक–जैनेन्द्र प्रसाद,रामा ठाकुर, राजेश कुमार लाल, राजीव रंजन प्रसाद, संजय सहाय, लाल बाबू सिंह, कृष्ण मोहन सिंह, प्रो.अरूण सिंह, अर्जुन उरांव, दिलीप गोप।
कार्यकारी अध्यक्ष-प्रदीप रॉय बाबू ,राज किशोर
वरीय उपाध्यक्ष–राजन वर्मा
उपाध्यक्ष–राणा रणधीर,अमर नाथ साहु, जितेंद्र वर्मा
महामंत्री- रविंद्र वर्मा
कोषाध्यक्ष– संजय सिन्हा गोपू
कार्यालय सचिव–मनोज तिवारी।
रांची ग्रामीण श्री दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष श्री तपेश्वर केसरी को बनाया गया।
आगामी 4 सितम्बर दिन सोमवार को पुनः कमिटी का विस्तारीकरण कर सूचना दी जाएगी।
इस बैठक में रमेश सिंह, सेतांक सेन, सुरज देव शर्मा, सुनील शर्मा, त्रिलोकी सिंह, अमित वर्मा, नवेंदु उपाध्याय, गांगुली,
विश्वनाथ गांगुली, श्रीमती बिंदु सिंह, अमित घोष, कमलेश यादव, विनोद सिंह, शैलेश्वर दयाल सिंह, नन्द किशोर चंदेल,उज्जवल तिवारी, राकेश सिंह बादल, अमित सोनी, ,अशोक यादव सहित लगभग 85 पूजा समितियों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *