सांसद रांची संजय सेठ ने किया पीएम 3D सेल्फी एग्जीबिशन का रांची स्टेशन पर उद्घाटन

0

RANCHI: केंद्रीय संचार ब्यूरो रांची व रांची रेल डिवीजन के सहयोग से रांची रेलवे स्टेशन पर प्रधानमंत्री 3D सेल्फी एग्जीबिशन का आज शुभारंभ रांची के सांसद  संजय सेठ के कर कमलों द्वारा हुआ।

इस अवसर पर बोलते हुए  संजय सेठ ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव वर्ष व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगों को आकर्षक व सुगम तरीके से जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने का 3D सेल्फी एग्जिबिशन द्वारा प्रयास अति सराहनीय पहल है।

रांची स्टेशन पर रोजाना भारी संख्या में यात्रियों का आना-जाना होता है। ऐसे में 3D सेल्फी एग्जिबिशन से बहुत लोग लाभान्वित होंगे।

सांसद ने कहा कि रांची 3D सेल्फी एग्जीबिशन में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पर फोकस किया गया है।

और इसी प्रकार देश के विभिन्न भागों में स्वच्छता अभियान , अंतरिक्ष मिशन, स्टार्टअप इंडिया जैसे विषयों पर 3D सेल्फी एग्जिबिशन लगाया गया है।

इस प्रदर्शनी से लोग योजनाओं के बारे में जागरूक भी हो रहे हैं और साथ-साथ अपना सेल्फी भी बनवा रहे हैं।

इस अवसर पर बोलते हुए रांची रेल डिवीजन के वाणिज्यिक प्रबंधक  देवराज बनर्जी ने कहा कि आजादी के शुभ अवसर पर रांची स्टेशन पर प्रधानमंत्री 3D सेल्फी एग्जीबिशन का आयोजन आम जागरूकता के लिए एक सराहनीय पहल।


शाहिद रहमान, कार्यालय प्रमुख, केंद्रीय संचार ब्यूरो, रांची ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से अपनी तरह का यह अभिनव आयोजन देशभर के लगभग 100 चुनिंदा स्थानों पर किया जा रहा है ।

सेल्फी एग्जिबिशन बूथ पर रेल यात्रियों व आम जनों ने बढ़ चढ़कर फोटो खिंचवाया।

यह सेल्फी बूथ रांची रेलवे स्टेशन पर 3 दिनों के लिए रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *