प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने फहराया तिरंगा

0
RANCHI: झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के द्वारा 15 अगस्त  को 77वें स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, कांग्रेस भवन, रांची में मनाया गया।
सर्वप्रथम झारखंड प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने पूर्वाहन् 10ः30 बजे झण्डोतोलन किया।
प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठन नेली नाथन द्वारा गॉड ऑफ ऑनर दिया गया एवं झण्डे को सलामी दी गयी।
वन्देमातरम् गीत के साथ झण्डातोलन किया गया तथा राश्ट्रीय गीत कांग्रेसजनों द्वारा गाया गया एवं मिठाईयां बांटी गयी।
इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए कांग्रेसजनों एवं राज्य की जनता को 77वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई दी।
तथा कहा कि हमारे पूर्वजों ने जिस तपस्या, संघर्ष एवं बलिदान से न सिर्फ देश को आजाद कराया बल्कि देश के नवनिर्माण की आधारषिला रखी है, स्वतंत्रता का इतिहास कांग्रेस का इतिहास है।
हमारा यह कर्तव्य है कि इस बलिदान को आज के युवा पीढ़ी को बतायें। देश के सामने आज भी कई चुनौतियॉं हैं, ऐसे समय में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्त्ता देश की एकता एवं अखंडता को हरहाल में बनाये रखने के लिए संकल्पित हैं एवं देश को प्रगति के पथ पर ले जाने के लिए कृतसंकल्पित है।
कांग्रेस के वरिष्ठ वयोवृद्ध नेता अमानत अली के माध्यम से कांग्रेस नेता सुबोध गुप्ता द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को सन् 1942 में भाग लिए स्वतंत्रता सेनानियों का दुर्लभ चित्र भेंट किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस के वरिष्ठ वयोवृद्ध नेता अमानत अली को 99 वर्ष पूरा होने पर  शुभकामना दिया एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
आज के झंडोत्तोलन कार्यक्रम में अमानत अली, डॉ जय प्रकाश गुप्ता, जय शंकर पाठक, संजय लाल पासवान, राजीव रंजन प्रसाद, राकेश सिन्हा, अमुल्य नीरज खलखो, विनय सिन्हा दीपू, डॉ एम तौसीफ, आभा सिन्हा, सतीश पॉल मंुजनी, रामाकांत आनंद,
 अभिलाष साहू, शमशेर आलम, संजय पांडे, डॉ कुमार राजा, डॉ राकेश किरण महतो, अमरेन्द्र सिंह, केदार पासवान, मनोज सहाय पिंकू, अवधेश कुमार सिंह, आलोक तिवारी सहित काफी संख्या में नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *