दूल्हा बने महादेव, बारात में देवताओं संग झूमे भूत-पिशाच

0

महामृत्युंजय महादेव मंदिर समिति हिनू

गुंजा हर हर महादेव

RANCHI: हिनू स्थित शिवपूरी काॅलोनी के महामृत्युंजय महादेव मंदिर समिति की ओर से शुक्रवार को पूजा अर्चना के उपरांत महाशिवरात्रि पर प्रभु भोलेनाथ की बारात निकाली गयीं।

जब शिव बारात निकली तो लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। बारात हर्षोउल्लास के साथ हिनू शिवपूरी काॅलोनी से होते हुए हिनू क्षेत्र का भ्रमण कर वापस मंदिर परिसर लौटी।

महिलाओं ने मंगल गीत गाकर बारात का स्वागत किया। जहां माता पार्वती संग भगवान शिव जी का विवाह संपन्न हुआ।

शिव मंदिर और इसके आस-पास के क्षेत्रों को फूलों तथा विद्युत सजा से सजाया गया था।

शिव बारात के दौरान आध्यात्मिक विकास की अनुभूति भक्तों को हुयी। विश्वास व श्रद्धा से निर्मित श्रद्धालु प्रभु के दर्शन पाकर निहाल हो उठे।

प्रभु भोलेनाथ बने दूल्हा

प्रभु भोलेनाथ दूल्हा बने हुए थे। गले में नागराज, हाथ में त्रिशूल, माथे पर चांद, शरीर पर भस्म होने के वजह से भगवान की अद्भुत छटा देखने को मिला। वहीं, भूत पिसाच बाराती बनकर एक साथ नाचते गाते चल रहे थे। पूरा माहौल शिव पार्वती की भक्ति में लीन रहा। बच्चे बुजुर्ग महिलाएं और पुरुष हर कोई उत्साह से लबरेज दिखे।

घोड़ा गाड़ी में बिराजे देवी-देवता

बारात में शामिल गाड़ी में विराजे देवी-देवताओं, तासा पार्टी संग नरकंकाल झूमते नजर आए।
इससे पूर्व महाशिवरात्रि पर अभिषेक प्रिय प्रभु शिव की राजधानी के सभी शिवालयों सहित महामृत्युंजय महादेव मंदिर हिनू में हजारों शिव भक्तों ने स्नान-ध्यान के उपरान्त देवाधिदेव बोलेशंकर के शिवलिंग पर जलाभिषेक और पूजन किया।

महाप्रभु महादेव की पूजा-अनुष्ठान के पश्चात श्रद्धालुओं ने दूध,दही व जल चढ़ाया।

साथ ही बेलपत्र, फूल, फल,नारियल सहित अन्य भगवान प्रिय पूजन सामग्री अर्पित कर
इच्छित फल की कामना की। प्रभु के प्रति भक्तों ने जीवन में मानसिक शांति व प्रगति का स्वरूप स्थापित करने के लिए भगवान शंकर से दया धर्म का दान मांगा।

इस दौरान दर्शनार्थियों का विश्वास, आस्था एवं भक्ति का अद्भुत संगम रूपान्तित होता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *