चढ़ा होली का रंग, बाजार हुआ गुलजार 26 मार्च को होली

0

RANCHI: आधुनिक समय में रिश्ते अपने अर्थ लेते जा रहे है।

ऐेसे में होली का पर्व हमें अपनों के नजदीक एवं रिश्तो को नयी ताजगी प्रदान करता है।

भावनाओं की व्यक्ति,उमंग-उत्साह का त्योहार होली के स्मरण से ही मन में रंगो से सराबोर चेहरे की याद निखर जाती है।

राजधानीवासी होली के रंग में रंगने के लिए तैयार है।

 

महामृत्युंजय महादेव मंदिर हिनू के पुरोहित जगबंधु उपाध्याय ने बताया कि रविवार रात 12 के उपरांत होलिका दहन एवं 26 मार्च को होली का संयोग बन रहा है।

समय के साथ होली के स्वरूप में बदलाव आया है।

होली के दस्तक देते ही बाजार में होली की खुमारी चढ़ने लगी है।

बाजार में डिजाइनर पिचकारी, हर्बल रंग एवं गुलाल की दुकानें सज गयी है।

रंगों और उमंग के त्योहार होली का उत्साह दिखने लगा है।

एक ओर जहां बच्चे इस पर्व को लेकर उत्साहित हैं, वहीं महिलाएं होलिका पूजन की तैयारियों में जुट गयी हैं।

स्कूल और कॉलेजों में छुट्टियां शुरू हो गयी हैं। अब केवल इंतजार होली का।

जगह-जगह संगठनों द्वारा राजधानी में होली मिलन समारोह आयोजित किये जा रहे हैं।
डिजाइनर पिचकारियां से गुलजार होली बाजार
बदलते समय के साथ पिचकारियो के स्वरूप में बदलाव आया है।

रंग-बिरंगी पिचकारियां अलग-अलग और रूप और कीमत में मौजूद हैं।

वहीं, परम्परागत डिजाइन वाली पिचकारियां से बाजार गुलजार है।

बाजार में बच्चों के मन पसंद व अन्य कार्टून की पिचकारियां उतारी गयी है।

अनेक डिजाइन की रंग-बिरंगी चाइनिज पिचकारियां बाजार में उपलब्ध है।

शॉपिंग वेबसाइट की बढ़ी मांग
बाजार के साथ ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर  त्योहार का रंग दिखने लगा है।

पिचकारी की रंगीन फुहार, चमकदार हर्बल रंग और गुलाल का रंग बाजार पर सिर चढ़कर बोल रहा है।

ग्राहक को लुभाने के लिए विभिन्न कंपनियां कई आकर्षक ऑफर दे रही हैं। अलग-अलग
डिजाइन के पिचकारी, कपड़ो के कलेक्शन एवं गिफ्ट आइटम लोगों को मोह रहे हैं।

ज्यादातर लोग होली के लिए बाजार ऑनलाइन शॉपिंग करना पसंद कर रहे हैं।

एक क्लिक पर रंग, गुलाल, कपड़े एवं गिफ्ट सामग्री खरीद रहे है।

जबक़ि कपड़ो की विभिन्न रेंज से बाजार गुलजार है।
मुखौटे, टोपियां, विग की मांग
बाजार में अनेक प्रकार के मुखौटे, टोपियां, विग की भरमार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed