चम्पई सोरेन सरकार हेमंत सरकार पार्ट-2 साबित हुई, भ्रष्टाचार को बढ़ाया आगे: विनय कुमार सिंह

0

JPSC प्रश्न पत्र लिक मामले पर बरसे भाजपा प्रवक्ता

युवाओ की चिंता है तो सीबीआई जांच की हिम्मत दिखाएँ मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन

भाजपा सरकार में चुन-चुन कर भ्रष्टाचारी भेजे जायेंगे जेल

भ्रष्टाचार मुक्त परीक्षा की होगी गारंटी

RANCHI: आज प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता बिनय कुमार सिंह ने कहा कि चम्पई सोरेन सरकार हेमंत सरकार पार्ट-2 साबित हुई है।

चम्पई सोरेन सरकार ने भी पूर्ववर्ती हेमन्त सरकार की तरह भ्रष्टाचार को आगे बढ़ाया है।

कहा कि राज्य सरकार को युवाओ की तनिक भी चिंता है तो सीबीआई जांच की हिम्मत दिखाएँ मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन।

कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार मुक्त परीक्षा की गारंटी होगी।

दो बार JPSC परीक्षा हुई। 2 वर्ष पूर्व 7-10वीं परीक्षा के एक सेंटर में क्रम से लोग पास हुए, बाद में किसी का ओएमआर शीट नही मिला।

और आज जेपीएससी 11वीं की परीक्षा में चतरा और जामताड़ा जिला में प्रश्न पत्र सिल खुला हुआ मिला।

कहा कि इससे पूर्व JSSC CGL की परीक्षा में 30-40 लाख में प्रश्न पत्र बिका।

ईडी कार्यवाई में भी पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विनोद सिंह के चैट में इसका खुलासा हुआ।

साथ ही कई छात्रों का एडमिट कार्ड भी विनोद सिंह के आवास से मिला।

कहा कि विभिन्न राज्यों में ब्लैक लिस्टेड ऐजेंसी से झारखंड में परीक्षा करवाया गया और सभी मे कहीं न कहीं विवादित रहा।

कहा कि वर्तमान सरकार में खान, खनिज, कोयला, पत्थर, बालू, दारू के बेचने के बाद अब राज्य सरकार झारखंड के युवाओं का भविष्य भी बेच रही है।

पिछले 4 वर्षों से राज्य के युवा ठगे जा रहे है। प्रतिवर्ष 5 लाख सरकारी नौकरी और बेरोजगारी भत्ता की घोषणा का दावा करने वाले लोगो ने युवाओं के साथ छल किया है।

4 वर्षो में राज्य सरकार न ही स्थानीय नीति और न ही नियोजन नीति बना सकी। जो भी नौकरियां बांटी जा रही है वो पूर्ववर्ती भाजपा सरकार की देन है जिसे इस सरकार से बड़े- बड़े महंगे वकील रखकर रद्द कराने का प्रयास कर रहे थे।

लेकिन न्यायलय ने छात्रो के हित मे फैसला सुनाया और पूर्वर्ती हेमंत सोरेन सरकार ने बड़ी बड़ी होर्डिंग लगाकर अपने सरकार की तारीफ करते हुए नियुक्ति पत्रों को बांटा।

कहा कि भाजपा झारखंड के युवाओ से अपील करती है कि समय आ गया है कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले भ्रष्ट सरकार को जड़ से उखाड़ फेकना है।

भाजपा ही केंद्र और राज्य में एक मात्र विकल्प है। भाजपा सरकार में चुन-चुन कर अपराधी एवं भ्रष्टाचारियों को जेल में डाला जाएगा।

प्रेस वार्ता में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अशोक बड़ाईक एवं प्रदेश प्रवक्ता सुश्री राफिया नाज़ उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *