बिहार झारखंड के प्लास्टिक सर्जन्स का वार्षिक अधिवेशन को जमशेदपुर में आयोजित करने का निर्णय

0

JAMSHEDPUR:  गोलमुरी क्लब में बिहार झारखंड प्लास्टिक सर्जन एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. वि एस पी सिन्हा का राँची से आये प्लास्टिक सर्जन क्रमशः डॉ. अजय कुमार सिंह, डॉ अनंत सिन्हा, डॉ राज कुमार पाठक, डॉ विक्रांत रंजन, डॉ तन्मय प्रसाद ने पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।

इसी बैठक में आने वाले बिहार झारखंड वार्षिक अधिवेशन को जमशेदपुर में आयोजित करने का निर्णय लिया गया जिसमें बिहार झारखंड के सभी प्लास्टिक सर्जनों के अलावा देश विदेश के अन्य प्लास्टिक सर्जन भाग लेंगे।

साथ ही आज की बैठक में JSCA स्टेडियम राँची में आयोजित नेशनल एकेडमी ऑफ़ बर्न के राष्ट्रीय अधिवेशन की समीक्षा की गई।

साथ ही डॉ. अनंत सिन्हा को उसके सफल आयोजन के लिए बधाई दी गई।

और आज की बैठक में जले रोगियों को उत्कृष्ट चिकित्सा देने हेतु चर्चा की गई।  आगंतुकों का स्वागत आज की बैठक के आयोजक डॉ. ललित मिंज एवं डॉ. जयंत लेंका द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *