हेमंत सोरेन का सूरज अस्त होने वाला,अब क्या नियुक्ति करेंगे: बाबूलाल मरांडी

0

हेमंत सरकार में ठेला खोमचे वालों से भी रंगदारी की वसूली

2024में तीसरी बार मोदी सरकार और झारखंड में भाजपा सरकार बनाने का आह्वान

JHARIYA: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज अपनी संकल्प यात्रा की 43वीं जनसभा झरिया विधानसभा क्षेत्र में संबोधित किया।

श्री मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का दिन अब पूरा होने वाला है।उनका सूरज अस्त हो चला है। अब उनके हाथों नियुक्ति वर्ष कभी नहीं आनेवाला।

कहा कि भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे मुख्यमंत्री ईडी के डर से कांप रहे हैं। ईडी के बुलावे पर नहीं जाकर सुप्रीम कोर्ट,हाई कोर्ट दौड़ रहे।लेकिन बकरे की अम्मा कब तक खैर मनाएगी। होटवार जेल में उनके साथी उनका इंतजार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आज राज्य के हालात को देखकर पीड़ा होती है। भाजपा राज्य की जनता को इस पीड़ा से उबारना चाहती है।
कहा कि आज राज्य में चारो तरफ रिश्वतखोरी है। मृत्यु प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र,म्यूटेशन केलिए पैसे देने पड़ रहे। राशन कार्ड में नाम जुड़वाने केलिए भी पैसे देने पड़ रहे। पदाधिकारी कर्मचारी खुलकर पैसे मांगते हैं।बोलते हैं देकर आए हैं,रिचार्ज कराकर आए हैं,तो लेना ही पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि आज गरीबों के अनाज लूट कर मुख्यमंत्री अपनी तिजोरी भर रहे। राज्य खनिज कोयला लोहा,पत्थर,बालू की लूट मची है। नदी का बालू बंगाल,बिहार उत्तरप्रदेश दिल्ली मुंबई जा रहा और झारखंड के लोगों को बालू उठाने पर पुलिस पकड़ कर केस करती है।

उन्होंने कहा कि आज अपराधी बेलगाम हैं। रोज हत्या,लूट ,अपहरण,डकैती की घटनाएं हो रही। बहन बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं।

पिछले छः महीनों में 23 व्यापारियों की हत्या हुई है जिसने 9ने लिखित रूप में सुरक्षा की गुहार लगाई थी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एस आई टी गठित कर इसकी जांच कराएं,दोषियों पर कारवाई करें नही तो 2024में भाजपा की सरकार इसकी जांच अवश्य कराएगी।

उन्होंने कहा कि आज राज्य के विद्यालयों में शिक्षक नहीं,अस्पताल में डॉक्टर्स नही, नर्स नही, दवाई नही। लाखों पद खाली हैं।लेकिन हेमंत सरकार की नीयत साफ नहीं।जानबूझकर कोर्ट में नियुक्ति लटकाते हैं। प्रति वर्ष 5लाख नियुक्ति,नही तो भत्ता ये सब केवल जुमला निकाला।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनते ही 6महीनो में नियुक्तियों को भरा जाएगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार विकास की चिंता करती है।जन भावनाओं का सम्मान करती है।

कहा कि झारखंड अलग राज्य भाजपा सरकार की देन है ।अटल बिहारी वाजपेई ने अलग राज्य दिया। गांव गांव तक प्रधानमंत्री सड़क योजना से सड़कें पहुंचाई। मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना से पुल पुलियों का निर्माण हुआ।

कहा कि आज मोदी सरकार देश में तीव्र विकास के साथ देश का सम्मान बढ़ा रही। मोदी सरकार गांव गरीब किसान मजदूर महिला युवा सभी वर्गों के कल्याण केलिए संकल्पित है।

श्री मरांडी ने कहा कि इंदिरा गांधी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया लेकिन गरीबों को महिलाओं को बैंको से जोड़ने का काम नरेंद्र मोदी ने किया।
जनधन खाता में पैसे दिए,गरीबों के घरों में शौचालय दिया,प्रधानमंत्री आवास से पक्के मकान दिए,गैस सिलेंडर दिए,किसानों को सम्मान निधि दे रहे,आयुष्मान योजना से इलाज सुनिश्चित किया ।
कहा कि विश्वकर्मा जयंती पर पीएम विश्वकर्मा योजना से अब गांव के कारीगरों को स्वावलंबी बनाने की सार्थक पहल की है।तीन लाख तक के सस्ते ऋण, प्रशिक्षण कार्यक्रम की व्यवस्था भी योजना के माध्यम से की गई है।

कहा कि रक्षा बंधन के पहले बहनों को गैस सिलेंडर पर सब्सिडी दी। और अब लोकसभा विधानसभा चुनाव में 33%आरक्षण का बिल पास किया।

उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा की सभी सरकार ने चाहे अर्जुन मुंडा की सरकार हो या रघुवर दास की या फिर बाबूलाल मरांडी की विकास के कीर्तिमान स्थापित किए हैं।लेकिन हेमंत सरकार केवल लूट में शामिल है।इसे विकास की कोई चिंता नहीं।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार गांव, गरीब किसान मजदूर महिला युवा की चिंता कर रही और हेमंत सरकार दलाल,बिचौलिए और लुटेरों को चिंता कर रही।
उन्होंने कहा कि मोदी को हटाने केलिए भ्रष्टाचारी एक हो रहे और मोदी को जिताने केलिए देश की जनता एकजुट हो रही।

उन्होंने आगामी 2024में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने और राज्य में भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *