रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति का प्रतिनिधिमंडल रांची उपायुक्त, एसडीएम, एवं एडीएम ला एडं आर्डर से मिला, माता रानी की चुनरी भेंट की

0

 

RANCHI : रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल समिति के मुख्य संयोजक सह अध्यक्ष डॉ. अजीत सहाय के नेतृत्व में राहुल कुमार सिन्हा, उपायुक्त रांची, दीपक दुबे सदर अनुमंडल पदाधिकारी रांची एवं राजेश्वर नाथ आलोक अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था, रांची से उनके कार्यालय में जाकर मिला एवं माता रानी की चुनरी भेंट कर आगामी दुर्गा पूजा के मद्देनजर बैठक किया।

उक्त प्रतिनिधि मंडल में डॉ. अजीत सहाय, श्री चंचल चटर्जी, श्री जय सिंह यादव, प्रदीप रॉय बाबू, राजेश कुमार लाल,राजन वर्मा, रविन्द्र वर्मा,राणा रणधीर, संजय सिंहा गोपू,अशोक यादव उपस्थित हुए।


सर्व प्रथम डॉ.अजीत सहाय ने रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति से संबद्ध सभी पुजा समितियों का एक सुची सौंपा ताकि जिला प्रशासन को समन्वय बनाने में सुविधा हो एवं आग्रह किया कि दुर्गा पूजा निमित आयोजकों को जो भी कठिनाइयां हो रही हैं।

उसका आवश्यकता अनुसार त्वरित गति से समाधान किया जाए साथ ही जिस तरह विगत वर्षों में प्रशासनिक सुविधाएं दी गई हैं उसी तरह इस वर्ष भी मुहैया कराया जाए।

डॉ. सहाय एवं श्री यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि महानगर समिति से संबद्ध सभी पूजा समितियों का सामुहिक मूर्ति विसर्जन ‌ शोभायात्रा  24. 10.2023 मंगलवार (विजयादशमी के दिन) को एवं 25.10.2023 दिन बुधवार (एकादशी के दिन)को अपराहन 3:00 बजे से प्रारंभ होकर रात्रि 8:00 बजे समाप्त कर दी जाएगी।

सभी बातों को ध्यान पूर्वक सुनने के बाद उपायुक्त महोदय ने बताया कि दुर्गा पूजा के दरम्यान पूजा समिति की जो भी आवश्यकताएं हैं उसे जिला प्रशासन एवं जिला पुलिस प्रशासन के द्वारा हर संभव मदद किया जायेगा साथ ही पूजा निमित्त जो भी आवश्यकताएं हैं

उसे जिला प्रशासन पूरा करेगा,आप सभी से आग्रह है कि आप लोग आपस में सामंजस्य स्थापित कर सौहार्दपूर्ण वातावरण में मिलजुल कर समयानुसार दुर्गा पूजा को संपन्न कराएं।

यह जानकारी महानगर समिति के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप रॉय बाबू ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *