निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि : सुदेश महतो

0

झारखंड उदय में अटल जी का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा
• आजसू पार्टी ने राज्यभर में मनाई निर्मल महतो की जयंती
• जयंती पर याद किए गए शहीद निर्मल महतो, अटल बिहारी वाजपेयी और मदन मोहन मालवीय

RANCHI : आजसू पार्टी निर्मल महतो के विचारों और सपनों का संगठन है।

उनके आंदोलन में दिए गए योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है।

राज्य के प्रति उनकी परिकल्पना को यथार्थ में बदलने तक हम संघर्ष करते रहेंगे। झारखंड अलग राज्य के निर्माण के लिए अपने बहुमूल्य जीवन का बलिदान देने वाले शहीद निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

उनकी शहादत ने इस आंदोलन को बल दिया। झारखण्ड निर्माण में निर्मल महतो जी के नेतृत्व और योगदान के लिये सभी झारखंडवासी हमेशा उनके ऋणी रहेंगे। झारखंड के भविष्य की कल्पना उनकी सोच में छिपी हुई थी।

उक्त बातें पूर्व उपमुख्यमंत्री सह पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने शहीद निर्मल महतो जयंती के अवसर पर रांची के जेल चौक स्थित निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के दौरान कही।

मौके पर उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि अटल जी ने भारतीय राजनीति को एक नई ऊंचाई और एक नया मुकाम दिया।

झारखंड उदय में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने देश में एक श्रेष्ठ राजनेता के तौर पर खुद को स्थापित किया था। इस दौरान सुदेश महतो ने महामना मदन मोहन मालवीय की जयंती पर उन्हें याद करते हुए कहा कि मदन मोहन मालवीय जी के शिक्षा एवं समाज के हित में किए गए कार्यों को हमेशा स्मरण में रखा जाएगा।

आजसू के संस्थापक सह झारखंड आंदोलनकारी शहीद निर्मल महतो की जयंती पर आजसू पार्टी द्वारा राज्य के सभी गांवों, पंचायतों, प्रखंडों, विधानसभा क्षेत्रों और जिलों में सभाओं का आयोजन किया गया।

इस दौरान निर्मल महतो के तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनकी सोच को जन जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया।

शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा का हुआ अनावरण
शहीद निर्मल महतो की 73वीं जयंती के अवसर पर आज जुगसलाई विधानसभा अंतर्गत बोड़ाम प्रखण्ड के मुकरुडीह-हलुदबनी मोड़ पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया।

प्रतिमा का अनावरण आजसू पार्टी के प्रधान महासचिव सह पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *