गंभीर बीमार पूर्व छात्र नेता अशोक सिन्हा बेहतर चिकित्सा के लिये दिल्ली भेजे गये

0

RANCHI: लीवर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रहे अशोक कुमार सिन्हा, रिम्स रांची से रेफर होने के बाद बेहतर चिकित्सा के लिये आज शाम रांची से नई दिल्ली भेजे गये।

उनके साथ उनकी पत्नी विद्या सिन्हा, बिनय कुमार दूबे उर्फ़ पहलवान भी साथ गये हैं।

सामाजिक-वैचारिक संगठन रांची रिवोल्ट जनमंच सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं जागरूक नागरिकों के सहयोग से राशि एकत्रित कर उन्हें दिल्ली भेजा गया है।

इस अवसर पर रांची रेलवे स्टेशन पर डॉ. प्रणव कुमार बब्बू, विधायक समरी लाल, अनुज तिवारी, बाबा संजय रत्नम, सूरज सिन्हा, उपेन्द्र कुमार बब्लू,

मो. मुजीब कुरैशी, शमशाद अहमद मुन्ना, प्रो.अरुण सिंह, अरविन्द पाठक, सेवनिवृत न्यायायुक्त एन. एन. श्रीवास्तव,

अतुल राज, अभिनव, मौलेश सिंह, विजय दत्त पिन्टू, मुन्ना यादव, सुनील टोप्पो, मो. रऊफ सहित अनेक जागरूक नागरिकों ने ईश्वर से उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

इस अवसर पर बाबा संजय रत्नम ने वैदिक ऋचाओं का पाठ किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed