ओसिएनिक एक्जोटिका में भव्य कलश स्थापना पूजन कार्यक्रम का शुभारंभ

0

बड़ी संख्या में सोसाइटी के सभी बुजुर्ग, महिलाएं बच्चें एवम गण्यमान लोग विशेष रूप से  शामिल हुए

 RANCHI: महावीर नगर अरगोड़ा रांची में स्थित ओसिएनिक एग्जोटिका रेजिडेंशियल सोसाइटी के सभी निवासियों द्वारा कलश स्थापना पूजन कार्यक्रम कर देवी दुर्गा के आगमन के स्वागत की शुरुआत की गई।

जिसमें बड़ी संख्या में सोसाइटी के सभी बुजुर्ग, महिलाएं बच्चें एवम गण्यमान लोग विशेष रूप से शामिल हुए।

कलश स्थापना कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रुप में महेश मिश्रा अंजना एवं मुख्य पुरोहित के रुप में आनंद पाण्डेय अमित पाण्डेय उपस्थित थे।

सोसाइटी में रह रहे सभी सदस्यगण इस कलश पूजा में एक साथ जुटे।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. लाला बिनोद प्रसाद, माया प्रसाद , डॉ. गिरीश कुमार श्रीवास्तव , अनीता श्रीवास्तव , अशोक कुमार झा , वीणा झा , रीतेश कुमार बॉबी, अंशु सिन्हा, पंकज कुमार, बबिता, अभिनव गिरीश, हर्षिता श्रीवास्तव, बिजेन्द्र कुमार, अनिमा ,

मनोज कुमार, कुमारी अंजली, नीरज कुमार, अंजली कुमारी, संजय कुमार पॉल, कावेरी पॉल, मनीष गाड़ोदिया, राजेश कुमार मंडल, साकेत कुमार, सुमन कुमारी, सुगम कुमार, रेशमी कुमारी, दिनेश कुमार सिंह,

मनीष कुमार, राख़ी कुमारी, वंदना झा, कुमारी निधि, प्रिया भारती, अंजनी कुमारी, सोनी कुमारी के अलावा सोसाइटी के कार्यकर्ता ऋषि, मुजीब, पीटर (पिंटू) ,

राहुल, चंदन, अन्नु बर्मन, गौतम, गोलू, छोटू , उमेश, मुर्तुजा, प्रतिभा, प्रशान्त के साथ साथ सोसाइटी के सभी सहयोगियों एवम सुरक्षाकर्मियों का पूरी तत्पर्ता से कार्यक्रम में योगदान रहा।

इस भव्य आयोजन में रोज सुबह 9:30 बजे एवम रात्रि में 7:00 बजे आरती का कार्यक्रम आयोजित होगा , 20 तारीख को सुबह बेलवरन पूजा एवम शाम में मां दुर्गे की प्रतिमा का आगमन होगा 21 को सुबह माता का दरबार भक्तगणों के लिए खोल दिया जायेगा।

अष्टमी को शाम संधि बलि पूजा एवम 108 दीया की आरती के साथ 23 तारीख नवमी को भव्य कन्या पूजा का भी आयोजन किया जायेगा इसके अलावा कई सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ भोग प्रसाद की भी व्यवस्था रहेंगी।

दशमी को सुबह 11 बजे विसर्जन यात्रा निकाली जायेगी।

यह जानकारी झारखण्ड उच्च न्यायालय, रांची के अधिवक्ता एवम केंद्रीय सरकार के स्टैंडिंग काउंसिल सदस्य रीतेश कुमार बॉबी ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *