आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की जरूरत: राजेश ठाकुर

0

RANCHI:  रांची महानगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ कुमार राजा की अध्यक्षता में आज चिल्ड्रन पार्क, मोरहाबादी में विस्तारित कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई।

बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष बन्धु तिर्की, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, लोकसभा संयोजक केशव महतो कमलेश, जिला प्रभारी जवाहर महथा,

मार्केटिंग बोर्ड अध्यक्ष रवीन्द्र सिंह, गौ सेवा आयोग अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, अजय नाथ शाहदेव, विधायक राजेश कच्छप, कमल ठाकुर,शहबाज अहमद उपस्थित हुए।

बैठक में मुख्य रूप संगठन सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया और  रांची महानगर में कांग्रेस पार्टी अच्छा प्रदर्शन करे उस पर विशेष रूप विचार विमर्श कर रणनीति बनाई गई।

इसके साथ ही रांची महानगर कांग्रेस कमिटी ने प्रखंड प्रभारियों की कार्यसूची दी जिसमें प्रखंड कमिटी द्वारा समर्पित प्रखंड कमिटी,

मंडल कमिटी, वार्ड कमिटी की समीक्षा एवं सत्यापन करना, अपूर्ण वार्ड कमिटी को तत्काल गठन करने में सहयोग, प्रखंड स्तरीय कांग्रेस समन्वय समिति की समीक्षा, बीएलए की नियुक्ति,

प्रखंड, मंडल, वार्ड कमिटी के प्रत्येक पदाधिकारियों के मध्य कार्य विभाजन, हर प्रखंड में कार्यालय की व्यवस्था, डिजिटल मेंबरशीप को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।

इसके साथ ही प्रत्येक महीने 10-15 तारीख को प्रखंड कार्यसमिति की बैठक करने एवं आगामी माह के कार्यक्रम  की पूर्व तैयारी पर निर्णय कर जिला कांग्रेस कार्यालय को प्रतिवेदन करने पर बात हुई।

बैठक में हर प्रखंड के लिए अलग-अलग प्रखंडवार टेबल की व्यवस्था की गई।

इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की जरूरत है।

जिला, प्रखंड मंडल, वार्ड, बूथ कमिटी तक संगठन को मजबूत बनाना होगा तभी चुनावों में हम अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे।

आगामी कार्यक्रम में कांग्रेस कांग्रेस का हाथ-आपके साथ ‘आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के माध्यम से आम जनता को लाभ सुनिश्चित करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष बन्धु तिर्की ने कहा कि कांग्रेस सशक्तिकरण के लिए हर कार्यकर्ताओं को संगठन के कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने की जरूरत है तभी हम आगामी चुनावों में अच्छा प्रदर्शन कर पायेंगे।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि हर प्रखंड, मंडल, वार्ड, पंचायत बूथ में बनी कमिटी को वोटर लिस्ट से सत्यापन कर आगे बढ़ेंगे।

वर्तमान समय में कांग्रेस पार्टी हर दृष्टिकोण से अच्छा कार्य कर रहे है और आमजनता के लिए खड़ी है।

रांची महानगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ कुमार राजा ने प्रखंड अध्यक्षों को निर्देश दिया कि हर प्रखंड अध्यक्ष अपनी- अपनी जिम्मेवारियों को ईमानदारी पूर्वक निर्वह्न करेंगे।

बैठक में प्रखंड प्रभारी जितेन्द्र त्रिवेदी, जोय चक्रवती, प्रिंट भट्ट, राज कुमार नागवंसी, सोनी नायक, विनिता पाठक, दिलीप सिंह, संजय चौबे,

जैकी खान, नंदकिशोर प्रसाद प्रखंड अध्यक्ष- अनिल उरांव, विक्की कर्ममाली, प्रखंड अध्यक्ष-दिलावर खान, कुमार कौशल गांधी, इबरार खान,

मनोज कुमार, समीर कुरैशी, मो युसूफ, राहुल वर्मा, सुदीप उरावं, सकलदीप बड़ाईक, अजय चौधरी,

धीरज यादव, सुशील सिंह, हरि केवठ, गोपाल उपाध्याय, कार्तिक साहु, चमन रजक, रंजन यादव प्रवीण अग्रवाल, शिव कच्छप, राखी प्रियदर्शनी, अर्चन मिर्धा सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *