मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की सड़क पर आ गया टाइगर

0

BHOPAL: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में टाइगर दिखना आम बात हो गई है। यहां अक्सर राह चलते लोगों को कलियासोत डैम से लेकर केरवा डैम तक नजर आ जाते हैं।

रविवार शाम से इसका वीडियो वायरल हो रहा है। टाइगर स्टेट मध्यप्रदेश में लगातार बाघों की संख्या बढ़ रही है। भोपाल और उसके आसपास भी बाघों की संख्या 20 से अधिक पहुंच गई है।

भोपाल के केरवा डैम पर एक बार फिर टाइगर दिखने से दहशत फैल गई। यह टाइगर केरवा डैम के पास लॉ यूनिवर्सिटी के पास स्थित मेंडोरा गांव में नजर आया है।

कार से गुजर रहे किसी राहगीर ने इसका वीडियो बना लिया। यह वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो चार दिन पुराना बताया जा रहा है।

टाइगर स्टेट में अक्सर टाइगर नजर आने पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी अपने भाषणों में कहते रहते हैं कि भोपाल में तो बाघ सड़कों पर बार-बार आ जाते हैं। इतनी पास आ जाते हैं कि उनसे शेकहैंड तक कर लो।

दिग्गज लोगों के हैं बंगले

जिस क्षेत्र में अक्सर बाघ नजर आते हैं, उस इलाके में कई दिग्गज लोगों के बंगले हैं। इनमें से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की केरवा कोठी भी है। इसी क्षेत्र में टाइगरों की संख्या 11 बताई जाती है। जबकि इसी क्षेत्र से जुड़े रातापानी और समरधा के जंगलों में बाघों की संख्या 20 के पार बताई जाती है।

जंगल में बन गए कई फार्म हाउस

राजधानी भोपाल के ही कलियासोत से लेकर केरवा डैम क्षेत्र में फैले जंगल और पहाड़ पर कई प्लाट कट गए और कई फार्म हाउस बना दिए गए।

पर्यावरण विद और कई वन्य जीव प्रेमी समय समय पर यह बात उठाते हैं कि बाघ जंगल से बाहर नहीं आया है, शहर के कई रसूखदार लोगों ने बाघ के घर में फार्म हाउस, रिसॉर्ट और बंगले बना लिए हैं।

जहां देर रात तक पार्टियों का दौर चलता है। ऐसे में कोलाहल के कारण भी बाघ विचलित होकर सड़कों पर आ जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *