देशवासियों को आज मन की बात में संबोधित कर रहे PM मोदी,

0

नई दिल्ली: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मन की बात कार्यक्रम  संबोधित कर रहे हैं। इस कार्यक्रम का प्रसारण रेडियो प्रोग्राम आकाशवाणी और दूरदर्शन के पूरे नेटवर्क, आकाशवाडी समाचार वेबसाइट, न्यूज ऑन एआईआर मोबाइल ऐप और नरेंद्र मोदी मोबाइल ऐप पर होता है। इसके अलावा मन की बात कार्यक्रम का लाइव प्रसारण ऑल इंडिया रेडियो न्यूज, डीडी न्यूज, पीएमओ और इंफोर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग मिनिस्ट्री के यूट्यूब चैनल पर भी इसका प्रसारण किया जाता है।

नहीं भूल सकते मुंबई हमला
पीएम मोदी ने कहा कि 26 नवंबर की तारीख हम भूल नहीं सकते। इस दिन मुम्बई पर जघन्य आतंकी हमला हुआ। मुंबई सहित पूरे देश को इस हमले ने थर्रा कर रख दिया। भारत का सामर्थ्य है कि हम इस हमले से उबरे और अब अपने इसी हौसले के साथ आतंकवाद को कुचल रहे हैं। पूरा देश उन सभी पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दे रहा है, देश आज उन्हे याद कर रहा है।

संविधान दिवस आज
उन्होंने कहा कि एक और वजह से भी आज की दिन महत्वपूर्ण है। 1949 में आज ही के दिन संविधान को आंगिकार किया गया। साल 2015 में हमारे मन में विचार आया कि संविधान दिवस मनाया जाए। तब हमने प्रयास किया और तभी से हर साल संविदान दिवस के रूप में 26 नवंबर मनाया जा रहा है। सभी देशवासियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *