जेल में नेताजी तो मैडम पहुंचीं रामलीला मैदान, संभाला मोर्चा

0

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ इंडिया गठबंधन रामलीला मैदान में अपनी पहली रैली कर रहा है। लोकसभा चुनाव से पहले इसे बीजेपी के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन भी माना जा रहा है कि जिसमें कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, टीएमसी, जेएमएम समेत करीब 28 पार्टियों के नेता शिरकत कर रहे हैं। इस रैली में उन नेताओं की पत्नी भी मोर्चा संभालती नजर आ रही हैं जिनके पति इस वक्त जेल में हैं।

फिलहाल आम आदमी पार्टी के तीन बड़े नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जेल में हैं। ऐसे में अब उनकी पत्नियां इस रैली में शिरकत नजर आ रही हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, आप नेता संजय सिंह की पत्नी अनित सिंह और सत्येंद्र जैन की पत्नी किरण दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंच गई है। वही हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी जल्द इसमें शामिल होने वाली हैं।

कल्पना सोरेन कल ही रैली में शामिल होने दिल्ली पहुंची थीं। यहां उन्होंने सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की थी और कहा था कि जैसा झारखंड में दो महीने पहले वहीं स्थिति अब दिल्ली में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *