ऑक्सफ़ोर्ड पब्लिक स्कूल के 3500 छात्र, छात्राओं ने स्वर्णरेखा नदी को बचाने के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड लिखा

0
RANCHI: स्वर्णरेखा नदी की सफाई एवं संरक्षण के लिए स्वर्णरेखा उत्थान समिति के द्वारा पूरे राज्य में एक पोस्टकार्ड  ‘प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के नाम’ लिखने का अभियान चलाया जा रहा है।
इसी अभियान के तहत आज प्रगति पथ स्थित ऑक्सफ़ोर्ड पब्लिक स्कूल के 3500 छात्र, छात्राओं ने स्वर्णरेखा नदी को बचाने के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड लिखा।
बच्चो ने अपनी पोस्टकार्ड पर प्रदूषण से नाला के रूप में परिवर्तित होती स्वर्णरेखा नदी के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया एवं इसी बचाने की गुहार लगाई।
इस अवसर पर  ऑक्सफ़ोर्ड स्कूल के प्रधानाचार्य राज किशोर ने स्वर्णरेखा उत्थान समिति के द्वारा पूरे राज्य में चलाये जा रहे एक ‘पोस्टकार्ड प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के नाम’ अभियान का समर्थन किया साथ ही इस अभियान को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन समिति को दिया।
 साथ ही उन्होंने सभी छात्रों को स्वर्णरेखा नदी को स्वच्छ रखने के लिए शपथ दिलवाई।
आज अभियान के दौरान प्रदेश भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यप्रभात भी उपस्थित थे जिनके दिशा निर्देश में स्कूल के प्रधानाचार्य, अध्यापक,
अध्यापिका, छात्र, छात्राओं सहित स्वर्णरेखा उत्थान समिति के सदस्यों ने भी चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की चांद के दक्षिण ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतारने की ईश्वर से प्रार्थना कर कामना किया।
आज इस अभियान एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सदस्य मनोज महतो, राजदीप किशोर, रवि सिंह, सतेन्द्र रजक, नंदकिशोर साहू, रेखा महतो, सतेंद्र रजक, राजेश प्रसाद, प्रकाश महतो, अश्वनी कुमार ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
स्वर्णरेखा उत्थान समिति के द्वारा आनेवाले दिनों में यह अभियान व्यापक स्तर पूरे राज्य में चलाया जाएगा।उक्त जानकारी समिति के सदस्य गौतम देब ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *