37 वें राष्ट्रीय खेल,गोवा में झारखंड रोइंग पुरुष टीम फाइनल में,रॉल बॉल महिला एवम पुरुष रॉल बॉल की टीमें अपने दुसरे लीग मैच में भी बनी विजेता

0

पांचवे दिन झारखंड रॉल बॉल,तीरंदाजी,रोइंग,हॉकी के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन

 GOA: भारतीय ओलंपिक संघ,नई दिल्ली एवम गोवा सरकार द्वारा 25 अक्टूबर से 09 नवम्बर तक गोवा के विभिन्न शहरों में आयोजित 37 वें राष्ट्रीय खेल,गोवा में दिनाँक 31 अक्टूबर को झारखंड के खिलाडियो ने दमदार प्रदर्शन किया।

रॉल बॉल
झारखंड पुरुष टीम ने अपने दुसरे लीग मैच में राजस्थान को 12-6 से पराजित किया।
(श्रीकांत साहू -4 ,मुकेश मुखी-5, दिव्यम मंडल -3 गोल)

झारखंड महिला टीम ने अपने दुसरे लीग मैच में छत्तीसगढ़ को 11- 6 से पराजित किया।
(लबली कुमारी-8, ईशा सोनकर -2, रायमुनी जमुदा -1 गोल)

तीरंदाज़ी
पुरुष रिकर्व टीम ओलंपिक राउंड में मृणाल चौहान, गोल्डी मिश्रा , श्रेय भारद्वाज, गुरुचरण अन्तिम 32 में पहुंचे ।

महिला रिकर्व टीम ओलंपिक राउंड में
दीपिका कुमारी, दिप्ती कुमारी,अघनी कुमारी,कोमोलिका कुमारी
अन्तिम 32 में पहुंची ।

रोइंग
झारखंड पुरुष टीम
परविंदर सिंह,हरपाल सिंह, जसप्रीत सिंह, लखवीर सिंह की चौकड़ी फाइनल में पहुंचीं।

पुरुष हॉकी
झारखंड एवम उत्तर प्रदेश का लीग मैच 4-4 की बराबरी पर रहा।

इस उपलब्धि पर
राज्य के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन, माननीय खेल मंत्री श्री हफीजुल हसन, खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक सुशांत गौरव,
झारखंड ओलंपिक संघ अध्यक्ष आर.के.आनंद,जे.ओ.ए.कार्यकारी अध्यक्ष शेखर बोस, महासचिव डॉ मधुकांत पाठक, हॉकी इण्डिया के भोला नाथ सिंह,चीफ द मिशन शिवेंन्द्र दुबे,डिप्टी चीफ द मिशन हरभजन सिंह,बिपीन सिंह,कांटिजेंट असिस्टेंट अरविंद कुमार,योगेश प्र.यादव ,

झारखंड रॉल बॉल के अध्यक्ष मनोज यादव, संतोष यादव, झारखंड तीरंदाजी संघ की पूर्णिमा महतो, झारखंड रोइंग संघ के.के.सिंह समेत विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारीयों एवम खेल विभाग के अधिकारियों ने बधाई दी।

ज्ञातव्य हो देश के 28 राज्यों एवम 08 केंद्र शासित राज्यों के 43 खेलों में कुल 10000 से अधिक खिलाडियों एवम अधिकारियों का दल इस राष्ट्रीय खेल महापर्व में भाग ले रहे है। अंतिम पल में जी टी सी सी के सहयोग से झारखंड हैंडबॉल की टीम भी नेशनल गेम्स में भाग लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *