महिलाओं के लिए सरोजिनी नायडू हमेशा प्रेरणा की केन्द्र रहेंगी : अनुपमा प्रसाद

0

अखिल भारतीय महिला सम्मेलन ने मनायी स्वर कोकिला सरोजिनी नायडू की 145 वी जयंती

RANCHI:  राजधानी में राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मोरहाबादी में राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर श्रीमती सरोजिनी नायडू के चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती मनायी गयी।

इस अवसर पर केक काटा गया और मिठाईया बांटी गयी।
इस अवसर पर अखिल भारतीय महिला सम्मेलन की सचिव अनुपमा प्रसाद ने कहा कि सरोजिनी नायडू भारतीय महिलाओं के साथ ही पूरी दुनिया की महिलाओं के लिए भी हमेशा प्रेरणा की केन्द्र बनी रहेंगी।

श्रीमती प्रसाद ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में बेहद सक्रियता के साथ भाग लेनवाली सरोजिनी नायडू ने अपने पूरे जीवन में यह बताया कि यदि महिलायें चाह लें तो सकारात्मक, रचनात्मक एवं क्रियात्मक दृष्टिकोण से वैसे अद्भुत कामों को करने का संकल्प लेने की क्षमता भी रखती हैं जो पुरुषों के लिये शायद संभव नहीं है।

आज राजधानी के मोरहाबादी में अपने आवास पर आयोजित स्वर कोकिला सरोजिनी नायडू की 145 वी जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में अपने विचार व्यक्त करते हुए श्रीमती प्रसाद ने कहा कि भारत के लोग हमेशा नाइटिंगल ऑफ़ इंडिया श्रीमती नायडू के ऋणी बने रहेंगे।

क्योंकि उन्होंने न केवल राजनीतिक बल्कि, सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में भी बहुत महत्वपूर्ण योगदान दिया।

उन्होंने कहा कि 13 फरवरी को श्रीमती नायडू की जयंती पर ही राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष सरोजिनी नायडू, उत्तर प्रदेश की पहली महिला राज्यपाल और संविधान सभा की सदस्य भी थी।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए अखिल भारतीय महिला सम्मेलन की अध्यक्ष मीना सिंह ने कहा कि 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का जैसा उत्साह लोगों में होता है, यदि उसका एक हिस्सा भी श्रीमती नायडू की जयंती राष्ट्रीय महिला दिवस पर रहता तो आज देश की स्थिति ही दूसरी होती।

आज के जयंती समारोह के आयोजन में मीना सिंह, अनुपमा प्रसाद, नैना तनेजा, सतनाम सलूजा, प्रो. राका ठाकुर, हरबीर कौर, निशा जुल्का, डॉ. प्रकृति प्रसाद,

प्रो.अनुपमा सिंह, कविता सिंह, आराधना शुक्ला, मंदिरा भाटिया, मीना शुक्ला, लीना यादव, गीतल स्वांसी सहित अन्य लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *