पूरे 30 साल बाद मंगल शनि के साथ होने से इन राशियों की किस्मत में होगा, ये बदलाव

0

नई दिल्ली। मंगल ग्रह 15 मार्च को राशि परिवर्तन करने वाले हैं। मंगल का शनि में आना पूरे 30 साल बाद हो रहा है। इसके अलावा होली के बाद केतू और चंद्रमा की युति बन रही है। इस प्रकार होली से पहले और होली के बाद बन रही दो बड़ ग्रहों की युति कई राशियों पर प्रभाव डालती है। कुछ राशियों के लिए यह योग अच्छा रहेगा, इन राशियों की किस्मत चमकने वाला बदलाव तो कुछ राशियों के लिए मुसीबत वाला होगा। आइजानते हैं हैं कि इससे कौन -कौन सी राशियां प्रभावित होंगी-

इन राशियों के लिए अच्छा
मेष और मकर राशि के लिए मंगल और शनि की युति लाभकारी साबित होगी। इन राशियों के लिए अच्छे योग बन रहे हैं। इस समय अपना काम ईमानदारी से करेंगे, तो बड़े अधिकारी आपसे खुश होंगे।

चंद्रमा और केतू का ग्रहण योग होली पर इन राशियों की बढ़ाएगा मुसीबत
आपको बता दें कि एक तरफ जहां होली से पहले शनि और मंगल साथ होंगे, वहीं होली पर केतू और चंद्रमा की युति बनेगी, दरअसल कन्या राशि में अभी केतू चल रहा है, इसके बाद चंद्रमा भी होली पर कन्या राशि में होंगे, ऐसे में कन्या और मिथुन राशि वालों के लिए थोड़ा मुश्किल वाला समय है। इन दोनों राशियों की सुख में कमी होगी, इसके अलावा नौकरी में दिक्कत और परिवार सुख में कमी हो सकती है। घर में कलह न होने दें और मिथुन राशि के जातक किसी से बेवजह न उलझें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *