अस्मिता वेटलिफ्टिंग सिटी टूर्नामेंट सम्पन्न
रांची की महिला खिलाड़ियों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग
RANCHI: आज यहां मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित वेटलिफ्टिंग हॉल में अस्मिता वेटलिफ्टिंग सिटी टूर्नामेंट का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
इस सिटी टूर्नामेंट में रांची की महिला वेटलिफ्टिंग खिलाड़ियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।

ज्ञातव्य है कि महिला खिलाड़ियों को खेलों से जोड़ने तथा ग्रासरूट स्तर पर महिला खेल प्रतिभाओं के विकास के उद्देश्य से अस्मिता कार्यक्रम के तहत इस प्रकार के टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है।
टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि चंचल भट्टाचार्य, चेयरमैन, झारखंड वुशु एसोसिएशन तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रसाद पासवान, पूर्व प्राचार्य, नेतरहाट आवासीय विद्यालय थे।
दोनों अतिथियों ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि सुभाष कुमार, प्रिंसिपल, आचार्यकुलम तथा विशिष्ट अतिथि अमित चरण, वरिष्ठ भाजपा नेता थे।
अतिथियों ने विभिन्न वर्गों के विजेता खिलाड़ियों को पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
टूर्नामेंट के सफल संचालन मे निम्न तकनीकी अधिकारी का योगदान रहा :-
प्रदीप चहल
लकी मारकम
कुणाल दीप
पूनम मिश्रा
दीपक गोप
वासुदेव टोप्पो
आकाश उराव
*सहयोगी स्टाफ*
मुकेश कुमार महतो
शिवम कुमार
हर्षित बागे
निकलेश लकड़ा
सुन्निश उरांव
विभिन्न वर्गों के विजेता खिलाड़ियों की सूची
45 किलो वर्ग:
प्रथम – परी कुमारी
द्वितीय – अन्नू सिंह
तृतीय – मनीषा बिरहोर
49 किलो वर्ग:
प्रथम – कुसुम कुमारी
द्वितीय – अंशु कुमारी
तृतीय – रिद्धि कुमारी
53 किलो वर्ग:
प्रथम – धनपती कुमारी
द्वितीय – गीता कुमारी
तृतीय – दिव्या कुमारी
57 किलो वर्ग:
प्रथम – स्मृति बेग
द्वितीय – बबिता कुमारी
तृतीय – मानसी राज
61 किलो वर्ग:
प्रथम – अंजलि कुमारी
द्वितीय – सृजनी कुमारी
69 किलो वर्ग:
प्रथम – प्राची पाण्डेय
द्वितीय – कुसुम कुमारी
