September 24, 2026

पहली बार झारखंड में नेत्र विशेषज्ञों का राष्ट्रीय महासंगम, 25 सितंबर से

0
IMG-20260922-WA0001

25 से 27 सितंबर तक होटल चाणक्य बीएनआर में होने वाले इस तीन दिवसीय सम्मेलन में देशभर से 1,000 से अधिक नेत्र विशेषज्ञ, शोधकर्ता, शिक्षाविद और युवा चिकित्सक हिस्सा लेंगे

RANCHI:  झारखंड की राजधानी रांची देशभर के नेत्र विशेषज्ञों के बड़े राष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी करने जा रही है।

पहली बार झारखंड में ऑल इंडिया ऑप्थल्मोलॉजिकल सोसाइटी (AIOS) की 5वीं मिडटर्म राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस आयोजित की जा रही है।

25 से 27 सितंबर तक होटल चाणक्य बीएनआर में होने वाले इस तीन दिवसीय सम्मेलन में देशभर से 1,000 से अधिक नेत्र विशेषज्ञ, शोधकर्ता, शिक्षाविद और युवा चिकित्सक हिस्सा लेंगे।

यह आयोजन झारखंड के चिकित्सा और वैज्ञानिक क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सम्मेलन में नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे नए शोध, आधुनिक उपचार तकनीकों, वैज्ञानिक उपलब्धियों और चिकित्सा शिक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञ विचार-विमर्श करेंगे।

देश के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले विशेषज्ञ अपने अनुभव और नई तकनीकों को साझा करेंगे।

सम्मेलन की ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. भारती कश्यप ने कहा कि झारखंड में पहली बार AIOS की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन होना राज्य के लिए गौरव की बात है।

उन्होंने कहा कि रांची में एक ही मंच पर 1,000 से अधिक नेत्र विशेषज्ञों का जुटना अपने आप में ऐतिहासिक उपलब्धि है।

डॉ. कश्यप के अनुसार, सम्मेलन का प्रमुख उद्देश्य मिड-टियर शहरों तक उच्चस्तरीय चिकित्सा शिक्षा, शोध और वैज्ञानिक अवसरों की समान पहुंच सुनिश्चित करना है।

उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक उत्कृष्टता किसी भौगोलिक सीमा की मोहताज नहीं है। रांची में इस तरह के राष्ट्रीय आयोजन से शहर की अकादमिक और वैज्ञानिक पहचान को और मजबूती मिलेगी।

तीन दिनों तक चलने वाली इस कॉन्फ्रेंस में विशेषज्ञों के बीच ज्ञान और अनुभव का आदान-प्रदान होगा।

साथ ही युवा चिकित्सकों और शोधकर्ताओं को राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों से सीखने और अपने शोध को व्यापक मंच पर रखने का अवसर मिलेगा।

यह आयोजन झारखंड में नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में नए शैक्षणिक और वैज्ञानिक सहयोग की संभावनाओं को भी बढ़ावा दे सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…