मुहर्रम जुलूस को लेकर रांची में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 27 जून को कई मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध

0
IMG-20260626-WA0010

RANCHI:  मुहर्रम पर्व के अवसर पर रांची शहर में 26 एवं 27 जून को विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी।

शिया समुदाय द्वारा 26 जून तथा सुन्नी समुदाय द्वारा 27 जून को ताजिया एवं मुहर्रम जुलूस निकाला जाएगा।

जुलूस को देखते हुए यातायात पुलिस ने शहर के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों के परिचालन पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है।

यातायात पुलिस के अनुसार 27 जून को सुबह 11 बजे से जुलूस समाप्त होने तक विभिन्न मार्गों पर सामान्य एवं यात्री वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।

सुरक्षा एवं सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।

प्रतिबंधित मार्गों में किशोरी यादव चौक, अपर बाजार, महावीर मंदिर चौक, शहीद चौक, सुभाष चौक, कचहरी चौक, अल्बर्ट एक्का चौक, चडरी तालाब, प्लाजा चौक,

पुरुलिया रोड, एसएन गांगुली रोड, विष्णु गली, बुधिया गली एवं राधेश्याम गली से मेन रोड की ओर जाने वाले मार्ग शामिल हैं।

इसके अलावा सुजाता चौक, कर्बला चौक, कडरू, मेकॉन चौक, तुलसी चौक, राजेंद्र चौक एवं अंबेडकर चौक क्षेत्र में भी यातायात प्रभावित रहेगा तथा वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा।

यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पूर्व ट्रैफिक व्यवस्था की जानकारी अवश्य प्राप्त करें तथा प्रतिबंधित मार्गों के बजाय वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें। आवश्यकता पड़ने पर अन्य मार्गों पर भी यातायात डायवर्ट किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…