श्रीमती मंजू देवी देश की पहली आयुष्मान भारत योजना लाभार्थी से मिले संजय सेठ, किया सम्मानित

0
IMG-20260619-WA0035

योजना के शुभारंभ के अवसर पर  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने स्वयं उन्हें आयुष्मान कार्ड प्रदान किया था

RANCHI: मोदी सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया गया।

इसके अंतर्गत आज बिरसा चौक, हटिया निवासी श्रीमती मंजू देवी जी से केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।

इस अवसर पर वार्ड पार्षद श्रीमती ममता देवी, निवर्तमान पार्षद कृष्णा महतो भी मौजूद रहे।

श्रीमती मंजू देवी जी देश की पहली आयुष्मान भारत योजना लाभार्थी हैं। 23 सितंबर 2018 को रांची में इस महत्वाकांक्षी योजना के शुभारंभ के अवसर पर  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने स्वयं उन्हें आयुष्मान कार्ड प्रदान किया था।

आयुष्मान भारत योजना ने उनके परिवार को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करते हुए आर्थिक चिंताओं से भी बड़ी राहत दी है। जनसंपर्क के दौरान मंजू देवी जी ने इस जनहितकारी योजना और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति अपना हार्दिक आभार व्यक्त किया।

यही है सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्षों की सार्थक उपलब्धि—हर जरूरतमंद तक स्वास्थ्य सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन की गारंटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *