गोल्ड मेडलिस्ट रोशन थापा को सम्मानित करेगा रोटरी क्लब

0
IMG-20260618-WA0021

सम्मान समारोह 19 जून को रांची क्लब परिसर स्थित रोटरी हॉल में शाम 6 बजे

RANCHI: रांची रोटरी क्लब रांची और झारखंड योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में योगासन स्पोर्ट्स के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।

समारोह का आयोजन 19 जून को रांची क्लब परिसर स्थित रोटरी हॉल में शाम 6 बजे से होगा।

समारोह में अंतरराष्ट्रीय योगासन खिलाड़ी रोशन थापा समेत कई खिलाड़ी सम्मानित होंगे। रोशन थापा ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर देश और झारखंड का नाम रोशन किया है।

थापा के अलावा भारतीय टीम के अन्य सदस्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता दो अन्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ आईएएस शशि प्रकाश झा होंगे।

जबकि विशिष्ट अतिथि सीआरपीएफ डीआईजी डीएन लाल होंगे।

रोटरी क्लब के अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर क्लब ने योगासन खिलाड़ी रोशन थापा समेत कई खिलाड़ियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है।

आयोजन समिति के चेयरमेन मनोज तिवारी ने बताया कि यह आयोजन केवल खिलाड़ियों के सम्मान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि युवाओं को योग, खेल भावना एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने का भी माध्यम बनेगा।

ज्ञात हो कि जैप वन रांची में कार्यरत रोशन थापा ने हाल ही में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में भारत के लिए पहला गोल्ड जीता है।

वे पिछले 6 वर्षों से योगासन को एक संगठित खेल के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनका लक्ष्य योगासन को भविष्य में ओलंपिक और कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल कराना है।

मूल रूप से नेपाल के रहने वाले थापा वर्ष 2020 से अबतक विभिन्न योगासन प्रतिस्पर्धा में कई पदक अपने नाम कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…