झारखंड राज्यसभा चुनाव: सभी 81 विधायकों ने डाला वोट, शाम 5 बजे होगी मतगणना

0
IMG-20260618-WA0015

दूसरी सीट पर रोमांच बरकरार, महागठबंधन और एनडीए दोनों ने जताई जीत की उम्मीद

RANCHI:  झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए मतदान प्रक्रिया पूरी हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, राज्य के सभी 81 विधायकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है।

अब शाम 5 बजे मतगणना होगी, जिसके बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।

पहली सीट पर महागठबंधन के उम्मीदवार बैद्यनाथ राम की जीत लगभग तय मानी जा रही है, जबकि दूसरी सीट को लेकर सियासी सस्पेंस बना हुआ है।

अपने विधायकों को एकजुट रखने के लिए एनडीए और महागठबंधन दोनों ने विशेष रणनीति अपनाई। एनडीए के विधायक रेडिसन ब्लू होटल से बस के जरिए विधानसभा पहुंचे, जबकि कांग्रेस विधायक बीएनआर चाणक्या होटल से सीधे बस में सवार होकर मतदान स्थल पहुंचे।

महागठबंधन के विधायक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में मतदान करने पहुंचे। इस दौरान कल्पना सोरेन सहित गठबंधन के अन्य विधायकों ने भी वोट डाला।

विधानसभा पहुंचने पर दोनों गठबंधनों के नेताओं और विधायकों ने विक्ट्री साइन दिखाते हुए अपनी-अपनी जीत का दावा किया।

आरजेडी के चार विधायक एक साथ चूड़ा-दही खाकर विधानसभा पहुंचे, जिसकी चर्चा भी राजनीतिक गलियारों में रही।

जहां महागठबंधन को अपने उम्मीदवारों की जीत का भरोसा है, वहीं एनडीए का दावा है कि कई विधायक अंतरात्मा की आवाज पर मतदान कर सकते हैं।

एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी की उम्मीदें क्रॉस वोटिंग पर टिकी हुई हैं।

राज्यसभा चुनाव में जीत के लिए किसी उम्मीदवार को 28 वोटों की आवश्यकता है। महागठबंधन के पास आवश्यक संख्या होने का दावा किया जा रहा है, जबकि एनडीए की नजर संभावित क्रॉस वोटिंग पर बनी हुई है।

अब सबकी निगाहें शाम 5 बजे होने वाली मतगणना पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…