अगले छह माह मे देवनिका अस्पताल मे प्लास्टिक सर्जरी, क्रिटिकल केयर,  न्यूरो सर्जरी, मेडिसिन मे डीएनबी शिक्षण कार्यक्रम शुरू होगे : डॉ अनंत सिन्हा

0
20250505_121104

देवनिका अस्पताल मे एक वर्ष मे एक हजार सर्जरी,  सात सौ मरीजो का आईसीयू मे इलाज और 1500 से अधिक मरीज हुए भर्ती बडी उपलब्धि

RANCHI: देवनिका अस्पताल का एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य पर सोमवार को प्रेस क्लब मे आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस मे

अस्पताल के अध्यक्ष एवम निदेशक डॉ अनंत सिन्हा ने कहा कि यह बताते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि एक वर्ष मे लगभग एक हजार सर्जरी, 700 मरीजो का आईसीयू मे इलाज के साथ 1500 से अधिक मरीज भर्ती हुए।

अगले छह माह मे देवनिका अस्पताल मे प्लास्टिक सर्जरी, क्रिटिकल केयर,  न्यूरो सर्जरी, मेडिसिन मे डीएनबी शिक्षण कार्यक्रम शुरू होगे।

मल्टी स्पेशिलिटी देवनिका अस्पताल के लिए यह बडी उपलब्धि है।

डॉ  अनंत सिन्हा ने बताया कि अस्पताल मे आपातकालीन  चिकित्सा, न्यूरो सर्जरी के विशेष विभाग कार्यरत है। साथ ही अत्याधुनिक कार्डियोलॉजी विभाग भी ह्रदय रोगियो को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा रहा है।

लेप्रोस्कोपिक सर्जरी, जनरल सर्जरी  ईएनटी,  स्त्री रोग, यूरोलाजी और अर्थोपेडिक सर्जरी की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध है। देवनिका अस्पताल मे आठ आपरेशन थियेटर है जिसमे छह माडयूलर है।

निजी क्षेत्र मे देवनिका अस्पताल एक मात्र मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल है जहा एक संपूर्ण ट्रामा यूनिट भी कार्यरत है जिसमे न्यूरो सर्जरी, जनरल सर्जरी, अर्थोपेडिक सर्जरी और सबसे बढ़कर प्लास्टिक सर्जरी शामिल है।

डॉ  अनंत सिन्हा ने बताया कि प्लास्टिक सर्जरी मे अत्याधुनिक 15 बेड की बर्न यूनिट, हाथ की सर्जरी,और चेहरे की चोट शामिल है।

डॉ सिन्हा ने बताया कि  रांची और आसपास के क्षेत्रो के लोगो का पूरा सहयोग मिल रहा है।

यह अस्पताल रांची, झारखंड सहित पडोसी राज्य के मरीजो को भी बेहतर और किफायती दर पर चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करा रहा है।

खास कर विधायक राजेश कच्छप का पूरा सहयोग मिल रहा है।

और एक साल बाद  देवनिका अस्पताल रांची के नये मेडिकल कॉलेजो मे से एक साथ जुड़ जायेगे।

डॉ सिन्हा ने कहा कि देवनिका  अस्पताल एक डॉक्टर के स्वामित्व वाला अस्पताल है इसलिए इसमे कोई बिचौलिया शामिल नही है।

हमने कार्पोरेट संस्कृति से परहेज किया है और इलाज की लागत को कम किया है।

आयुष्मान भारत योजना से जुडकर देवनिका अस्पताल मरीजो को बेहतर इलाज की सुविधा प्रदान कर रहा है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस मे डॉ राजकुमार कुमार पाठक,  डॉ  चित्राक्ष सिन्हा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों