असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का बयान महिलाओं के सम्मान पर सीधा हमला: गुंजन सिंह

असम्मानजनक बयान पर महिला कांग्रेस की तीखी आपत्ति
RANCHI: झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस असम के मुख्यमंत्री श्री हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा महिलाओं को लेकर दिए गए अशोभनीय, अपमानजनक और ग़ैर-जिम्मेदाराना बयान की कड़ी निंदा करती है।
यह अत्यंत दुखद और शर्मनाक है कि किसी राज्य के मुख्यमंत्री पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा यह कहा जाए कि कांग्रेस के शासनकाल में महिलाओं को नौकरी पाने के लिए “अपनी लाज गंवानी पड़ती थी”।
यह बयान न केवल लाखों मेहनती महिला अभ्यर्थियों के सम्मान को ठेस पहुंचाता है, बल्कि यह हमारे लोकतांत्रिक संस्थानों और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को भी कलंकित करता है।
मुख्यमंत्री का यह बयान महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला है और इसकी भाषा पूरी तरह से असंवेदनशील, राजनीतिक रूप से प्रेरित और घृणित है।
महिला कांग्रेस मांग करती है कि:
1.मुख्यमंत्री तुरंत अपने बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।
2.प्रधानमंत्री इस बयान पर संज्ञान लें और स्पष्ट करें कि क्या यह भाजपा की महिला नीति का हिस्सा है।
3.राष्ट्रीय महिला आयोग स्वतः संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री के विरुद्ध कार्रवाई शुरू करे।
महिलाओं के प्रति इस प्रकार की मानसिकता को
भारतीय महिला कांग्रेस कभी स्वीकार नहीं करेगी। हम देशभर की महिलाओं से अपील करते हैं कि वे इस अपमान के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाएं।