शहीद पाण्डेय गणपत राय की 168वीं शहादत दिवस समारोह 21 अप्रैल को
RANCHI: 1857 के क्रांतिवीर शहीद पाण्डेय गणपत राय की 168वीं शहादत दिवस समारोह शहीद स्थल, शहीद चौक, राँची में 21 अप्रैल 2026 दिन मंगलवार समय अपराहन 5:30 बजे आयोजित की गयी है।
शहादत दिवस समारोह का आयोजन जिला प्रशासन, राँची एवं शहीद पाण्डेय गणपत राय स्मारक समिति, राँची के संयुक्त तत्वावधान में की गई है।
इस समारोह में आप सभी देशभक्त शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए सादर आमंत्रित हैं।
संयोजक डॉ. राजेश कुमार लाल, शहीद पाण्डेय गणपत राय स्मारक समिति, राँची (मो.नं.-9431169397) और अध्यक्ष डॉ. वंदना, शहीद पाण्डेय गण स्मारक समिति, (मो.नं.-943110 9099 ) ने संयुक्त रूप से जानकारी दी है।
अशोक विहार में प्रबुद्धजनों की बैठक

शहीद पांडेय गणपत राय जी के बलिदान दिवस पर 21 अप्रैल को शहीद स्मारक पर होने वाले समारोह की तैयारी को लेकर इंदु भवन, अशोक विहार, रांची में प्रबुद्धजनों की बैठक मुकेश कुमार की अध्यक्षता में हुई।
जिसमें विशेष रूप से शहीद की वंशज डॉ वंदना राय तथा झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर उपस्थित थे।
बैठक में शहीद गणपत राय के संघर्ष और बलिदान के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई तथा कई सुझाव भी आए।
इस क्रम में मनोज श्रीवास्तव ने डिजिटल प्लेटफार्म पर उनकी जीवनी और संघर्ष अपलोड करने के लिए प्रस्ताव दिया, ताकि नई पीढ़ी उनकी कुर्बानी से परिचित हो सके।
बैठक में शहीद पांडेय गणपत राय जी के बलिदान दिवस पर 21 अप्रैल को शहीद स्मारक पर होने वाले समारोह को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।
बैठक में राजेश लाल, शंभु नाथ चौधरी, मानस सिन्हा, मनीष सिन्हा, श्वेतांक श्रीवास्तव, विवेक अखौरी, सुदेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
