सदर अस्पताल सभागार मे मनाया गया विश्व हीमोफिलिया दिवस एवं वार्षिक सम्मेलन

0
FB_IMG_1776651030056

झारखंड में हेमोफिलिया मरीजो के बेहतर उपचार के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने राशि बढाकर 35 करोड़ किया, प्रक्रिया जल्द पूर्ण होगी

RANCHI: हेमोफिलिया सोसाइटी रांची चैप्टर झारखंड एवं सदर अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में विश्व हीमोफिलिया दिवस एवं वार्षिक सम्मेलन का आयोजन रांची के सदर अस्पताल में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

जिसमें लगभग 300 + लोगों के साथ रिम्स रांची के चिकित्सक. सदर अस्पताल रांची के चिकित्सक विशेषज्ञों ने भाग लिया।

हेमोफिलिया सोसाइटी, झारखंड के सचिव संतोष जयसवाल ने इस मौके पर अपना उदगार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी कों जानकर बहुत ख़ुशी होगी।

हमारे लगातार बैठक और कार्यो के फ़्लस्वरूप झारखंड में हेमोफिलिया मरीजो के  बेहतर उपचार के लिए भारत सरकार एवं झारखंड सरकार के द्वारा राशि को बढाकर 35 करोड़ कर दिया गया है इसकी प्रक्रिया जल्द पूर्ण होगी।

इसके लिए मैं हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री झारखंड,  डॉ इरफान अंसारी, स्वस्थ मंत्री झारखंड  अभियान निर्देशक एनएचएम झारखंड का तहेदिल से आभारी हूं।

डॉ प्रभात कुमार  सिविल सर्जन रांची, डॉ विमलेश सिंह डीएस सदर अस्पताल रांची, के साथ डॉ गोविंद जी सहाय, डॉ संजय सिंह डॉ पुष्पांजलि जी मिन्नी रानी जी डॉ एच पी नारायण,

सांसद हजारीबाग. सांसद विद्युत वरण महतो, सांसद धुल्लु महतो के साथ सभी को धन्यवाद देता हूं, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से संभव हो पाया है । हमारे कार्य ही हमारी पहचान हैं ।

सभी को विश्व हीमोफीलिया दिवस 2026 एवं वार्षिक सम्मेलन की शुभकामनाएं और बधाईयाँ आप सभी स्वास्थ्य समृद्ध बनाने आत्मनिर्भर रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…