स्वस्थ जीवन के लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी: तुषार कांति शीट
लायंस क्लब ऑफ हिनू ने किया पौधारोपण
RANCHI: लायंस क्लब ऑफ हिनू ने शनिवार को तुपुदाना क्षेत्र अंतर्गत मानसरोवर कॉलोनी में पौधारोपण किया।
इस अवसर पर नीम के पौधे सहित अन्य औषधीय गुणों से भरपूर पौधे भी लगाए गए।
पौधारोपण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री रामकृष्ण सेवा संघ के सहायक सचिव और शहर के जाने-माने समाजसेवी तुषार कांति शीट ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी है।
पौधे लगाएं और पर्यावरण बचाएं। श्री शीट ने कहा कि पेड़-पौधों से हमें जीवन दायिनी ऑक्सीजन मिलती है। इसलिए पेड़ों की रक्षा जरूरी है।
वहीं, लायंस क्लब ऑफ हिनू के प्रेसिडेंट तन्मय मुखर्जी ने कॉलोनी के निवासियों से पर्यावरण संरक्षण की महत्ता बताते हुए पौधारोपण को बढ़ावा देने की अपील की।
इस अवसर पर देवोज्यानी भट्टाचार्य, विनोद प्रकाश, बिन्टू कुमारी, आनंदेश्वर जी सहित अन्य उपस्थित थे।
