यूक्रेनी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 3.8 किलोमीटर दूर से मार गिराया रूसी सैनिक

0

यूक्रेन के एक स्नाइपर ने हाल ही में कुछ ऐसा कर दिखाया है जिससे एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया है।

रूस और यूक्रेन  के बीच चल रहे युद्ध को 21 महीने पूरे होने वाले हैं। रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन  ने यूक्रेन पर कब्ज़ा करने के इरादे से 24 फरवरी, 2022 को रूसी सेना को यूक्रेन पर हमला करने का आदेश दे दिया था और तभी से इस जंग की शुरुआत हो गई थी। रूस को यूक्रेन पर कब्ज़ा करने में कामयाबी अभी तक नहीं मिली है।

हालांकि इस युद्ध की वजह से यूक्रेन को जान-माल का भारी नुकसान तो हुआ है ही, पर यूक्रेनी सेना ने भी रुसी सेना को काफी नुकसान पहुंचाया है। दोनों तरफ से जंग अभी भी जारी है। इसी बीच एक यूक्रेनी स्नाइपर (शार्प शूटर) ने रूस के एक सैनिक को मारते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है।

3.8 किलोमीटर दूर से मार गिराया रूसी सैनिक

हाल ही में यूक्रेन के एक स्नाइपर और सिक्योरिटी सर्विसेज़ में स्पेशल ऑपरेशन सर्विसमैन ने एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। यूक्रेनी स्नाइपर ने अपनी 6 फीट बड़ी राइफल से 3.8 किलोमीटर (3,800 मीटर) दूर से रूसी सैनिक को मारकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। यूक्रेनी स्नाइपर के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड का वीडियो भी सामने आया है। हालांकि इस यूक्रेनी स्नाइपर का नाम उजागर नहीं किया गया है।

यूक्रेनी स्नाइपर के वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के वीडियो को नीचे देखा जा सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *