शुभेंदु अधिकारी को बंगाल भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर झारखंड भाजपा ने दी बधाई

0
Screenshot_20260323_204706

RANCHI: भारतीय जनता पार्टी, पश्चिम बंगाल के विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से फायर ब्रांड नेता शुभेंदु अधिकारी को केंद्रीय पर्यवेक्षक सह गृह मंत्री अमित शाह की गरिमामयी उपस्थिति में विधायक दल का नेता चुना गया है।

इससे झारखंड भाजपा में भी हर्ष व्याप्त है। यहां के वरिष्ठ नेताओं ने भी शुभेंदु अधिकारी को इस नए और ऐतिहासिक दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामना दिया है।

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के नेता चुने जाने पर शुभेंदु अधिकारी को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।

यह महत्वपूर्ण घोषणा गृहमंत्री अमित शाह तथा ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई।

यह अवसर देश के राजनीतिक इतिहास में स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज हो गया है।

पूरी उम्मीद है कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्रवाद और विकास से समाहित सपनों के जिस बंगाल की कल्पना की थी वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में साकार किया जाएगा। सोनार बांग्ला’’ का स्वप्न अवश्य साकार होगा।

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शुभेंदु अधिकारी को हार्दिक बधाई देते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में बंगाल को विकसित, घुसपैठ मुक्त और भ्रष्टाचार से मुक्त बनाने का संकल्प इससे निश्चित रूप से और मजबूत होगा।

यह विश्वास है कि पश्चिम बंगाल विकास, सुशासन और सुरक्षा के नए अध्याय की ओर आगे बढ़ेगा।

*संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि* पश्चिम बंगाल विधानसभा में भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में सुवेंदु अधिकारी का चयन करोड़ों कार्यकर्ताओं के संघर्ष, समर्पण और जनविश्वास की जीत है।

उनके नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में भाजपा और अधिक मजबूती के साथ जनता की आवाज़ बनेगी एवं लोकतंत्र, विकास और राष्ट्रवाद की विचारधारा को नई दिशा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…