श्री सनातनपंचायत ने निकाली 251 राम ध्वज के साथ शोभायात्रा

0
IMG-20260327-WA0083

RANCHI:प्रत्येक साल की भांति इस साल भी 251 ध्वज के साथ बाजे गाजे एवं करतब दीखाते हुए अस्त्र-शस्त्र का संचालन करते हुए रातू रोड से महावीर चौक प्राचीन महावीर मंदिर होते हुए फिरायालाल होते हुए तपोवन मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना किया पूजा अर्चना के बाद अपने सभी ध्वज को लेकर पुनः वापस अखाड़ा में पहुंचे
इस शोभा यात्रा का नेतृत्व श्री सनातन महापंचायत के मुख्य संयोजक ललित नारायन ओझा ने किया

साथ मे केन्द्रीय संयोजक संजय कुमार जयसवाल, दीपक ओझा ने किया।
श्री सनातन महापंचायत के इस विशाल शोभा यात्रा में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ,रांची के लोकप्रिय विधायक सी पी सिंह, केंद्रीय अनुसूचित जनजाति के केंद्रीय सदस्य डॉ आशा लकड़ा मुख्य रूप से शामिल हुई।

शोभायात्रा और रामनवमी महोत्सव के ऐतिहासिक बनाने के लिए सनातन महापंचायत के संग विभिन्न अखाड़ों के रामभक्तों ने उत्साह और उमंग के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए।

आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के भक्त हजारों हजार की संख्या में गाजे बाजे, तलवार ,ध्वज लेकर शोभा यात्रा में शामिल हुए । कई धार्मिक व सामाजिक संस्थाओ के द्वारा शोभायात्रा का स्वागत, अभिनंदन किया गया।

शोभायात्रा में शामिल राम भक्तों ने श्री राम के जयकारों व वीर बजरंगबली के नारों के साथ तपोवन मंदिर में पहुंचकर भगवान श्री राम के दर्शन का लाभ लिया।
शोभायात्रा में मुख्यरूप से ललित कुमार ओझा, संजय कुमार जायसवाल,शशांक राज ,संजय मिनोचा ,कृपा शंकर सिंह,मंतोष सिंह ,मुकेश पांडे ,दीपक ओझा ,विशाल पांडेय ,नीतीश भारद्वाज,संजय कुमार ,बब्बन बैठा

,अटल पांडेय,विवेक कुमार,अशोक यादव ,अमित चौधरी, प्रमोद सारस्वत ,राजकुमार पाठक ,मुकेश सिंह ,युवराज पासवान ,मंटू दुबे, रंधीर रजक ,संजीत सिंह ,सत्यजीत सिंह ,अमिताभ धीरज ,बाबू पाठक ,आकाश चतुर्वेदी,राजू ओझा ,

रमाशंकर तिवारी,उमेश साहू ,सुभाष साहू ,श्याम चौधरी,संतोष सिंह ,नकुल तिर्की,राजू रजक ,राम लगन राम ,मृत्युंजय पाठक , ब्रजेश शर्मा सोनू कुमार ,

शुभम जायसवाल ,अमित ओझा ,राजकुमार जायसवालसूरज साहू ,विशाल साहू ,काशीनाथ महतो,प्रवीण मिश्रा , सहित सैकड़ों रामभक्त शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…