संजय कुमार जयसवाल ने रघुवरदास का मनाया जन्मदिवस
RANCHI: भाजपा नेता संजय कुमार जायसवाल ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुवर दास जी के जन्मदिन के अवसर पर सलाम बस्ती में छोटे-छोटे बच्चों के साथ केक काटकर मनाया।
एवं शिक्षा के प्रति जागरूकता अभियान चलाते हुए बच्चों के बीच काफी पेंसिल का भी वितरण किया एवं विभिन्न जगहों पर जाकर जरूरतमंदों के बीच फल वितरण किया एवं साड़ी का भी वितरण किया।
श्री जायसवाल ने कहा कि श्री रघुवर दास जन नेता है झारखंड की जनता का प्यार उन्हें हमेशा मिला है वह दीर्घायु हो स्वस्थ रहें सदा खुश रहे झारखंड आपको आशा की नजर से देखती है
इसमें मुख्य रूप से उपस्थित राजकुमार जायसवाल शुभम कुमार जायसवाल अविनाश राय सुनीता उरांव अनीता उरांव राजेश माली तरुण जायसवाल प्रिंस राय विजय साहू दीपक सहित लोग उपस्थित थे।
