रिम्स में मरीजों की सुविधा एवं पारदर्शिता के लिए नई पहल
विभिन्न स्थानों पर शिकायत पेटियां स्थापित, ओपीडी काउंटरों पर पीओएस मशीनों की शुरुआत
RANCHI: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स), रांची ने मरीजों की सुविधा, पारदर्शिता एवं जवाबदेही को सुदृढ़ करने की दिशा में दो महत्वपूर्ण पहल की हैं।
संस्थान परिसर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर सुझाव पेटी (SUGGESTION BOX) की स्थापना की गई है तथा ओपीडी पंजीकरण काउंटरों पर पीओएस (POS) मशीनें स्थापित की गई हैं।
सुझाव पेटियों के माध्यम से मरीज एवं उनके परिजन अपनी शिकायतें एवं सुझाव सीधे रिम्स प्रशासन तक पहुंचा सकेंगे, जिनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।
वहीं, पीओएस मशीनों की सुविधा से मरीज अब पंजीकरण शुल्क का भुगतान डेबिट/क्रेडिट कार्ड एवं अन्य डिजिटल माध्यमों से भी कर सकेंगे, जिससे भुगतान प्रक्रिया अधिक सरल, सुरक्षित एवं कैशलेस होगी।
