रिम्स में अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक सर्जरी दिवस पर स्मृति क्विज एवं शैक्षणिक कार्यक्रम का आयोजन 13 जुलाई को

0
IMG-20260712-WA0053

RANCHI:  राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स), रांची के प्लास्टिक सर्जरी विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक सर्जरी दिवस के अवसर पर 13 जुलाई 2026 (सोमवार) को एक विशेष शैक्षणिक कार्यक्रम एवं दिवंगत डॉ. सौरभ शर्मा स्मृति द्वितीय वार्षिक प्लास्टिक सर्जरी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम में प्लास्टिक सर्जरी विषय से संबंधित वैज्ञानिक प्रस्तुतियां, विशेषज्ञ व्याख्यान एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन होगा।

इसमें रिम्स के वरिष्ठ प्रशासनिक पदाधिकारी, संकाय सदस्य, विभिन्न विभागों के चिकित्सक, रेजिडेंट डॉक्टर एवं शहर के प्रतिष्ठित प्लास्टिक सर्जन भाग लेंगे।

मुख्य अतिथि: प्रो. डॉ. डी. के. सिन्हा, निदेशक, रिम्स, रांची होंगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…