August 30, 2026

RIMS निदेशक ने यूरोलॉजी एवं नेफ्रोलॉजी विभाग का किया औचक निरीक्षण

0
IMG-20260829-WA0067

RANCHI: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS), रांची के निदेशक प्रो. (डॉ.) डी. के. सिन्हा ने यूरोलॉजी एवं नेफ्रोलॉजी विभाग का औचक निरीक्षण कर विभाग में उपलब्ध मरीज सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था एवं चिकित्सकीय सेवाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान निदेशक ने इन विभागों में साफ-सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर एवं सुगम स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना संस्थान की प्राथमिकता है।
मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निदेशक ने ट्रॉली की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया,

ताकि मरीजों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।

विभाग में कार्यरत नए कंसलटेंट के लिए उपयुक्त कक्ष उपलब्ध कराने का भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया, ताकि चिकित्सकों को बेहतर कार्य-परिसर उपलब्ध हो सके और मरीजों को परामर्श एवं उपचार की सुविधा सुचारु रूप से मिल सके।

निरीक्षण के दौरान निदेशक ने विभागों द्वारा किए जा रहे चिकित्सकीय एवं मरीज हित से जुड़े कार्यों पर संतोष व्यक्त किया तथा विभाग को बेहतर सेवाओं के लिए निरंतर प्रयासरत रहने को कहा।
उन्होंने अधिकारियों एवं विभागीय टीम को मरीज-केंद्रित व्यवस्था, स्वच्छता एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…