रांची जयपुर के बीच सुगम होगी यात्रा, मोदी सरकार का धन्यवाद : संजय सेठ

0
Screenshot_20260331_211841_Chrome

रक्षा राज्य मंत्री के प्रयास को मिली एक और सफलता

जयपुर के लिए नई साप्ताहिक ट्रेन सेवा को स्वीकृति

RANCHI: रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के प्रयासों से रांची को जयपुर के लिए नई रेल सेवा की सौगात मिली है।

यह ट्रेन संतरागाछी से प्रारंभ होकर टाटानगर के रास्ते चांडिल, रांची और मुरी जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव के साथ संचालित होगी।

प्रारंभिक चरण में यह ट्रेन साप्ताहिक रूप से चलेगी, जिससे रांची और जयपुर के बीच सीधी रेल कनेक्टिविटी स्थापित हो सकेगी।

इस महत्वपूर्ण पहल पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि रांची वासी लंबे समय से जयपुर तक सीधी रेल सेवा की मांग कर रहे थे। स्थानीय जनता की इस भावना से उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व को अवगत कराया था।

श्री सेठ ने बताया कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आश्वस्त किया था कि जल्द ही रांची और जयपुर के बीच रेल सेवा शुरू की जाएगी।

उसी क्रम में यह नई ट्रेन सेवा शुरू की गई है, जो क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ी सुविधा साबित होगी।

उन्होंने इस सौगात के लिए केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय का आभार जताते हुए कहा कि इससे न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि दोनों शहरों के बीच व्यापार, पर्यटन और सामाजिक संबंधों को भी बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…