सरकारी सेवकों की सेवानिवृत्ति की उम्र सीमा 60 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष करने की मांग

0

RANCHI: झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष आदिल जहीर ने सरकारी सेवकों की सेवानिवृत्ति की उम्र सीमा 60 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष करने की मांग की है।

झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ के कार्यकारी राज्य अध्यक्ष आदिल जहीर ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य सचिव सुखदेव सिंह झारखंड सरकार से राज्य के सरकारी सेवकों की सेवानिवृत्ति की उम्र सीमा 60 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष करने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि राज्य में सरकारी सेवकों की संख्या दिन प्रतिदिन कम होती जा रही है।

उसे बनाए रखने के लिए सेवानिवृत्ति की उम्र सीमा 60 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष करना राज्य हित और राज्य कर्मियों के हित में होगा।

महासंघ के कार्यकारी राज्य अध्यक्ष आदिल जहीर ने कहा कि राज्य के सरकारी सेवकों राज्य कर्मियों की सेवानिवृत्ति की उम्र सीमा 62 वर्ष होने से राज्य कर्मी दुगनी उत्साह उमंग और जोश से अपने कार्यों को कर झारखंड के चहुमुखी विकास में भागीदार होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *