September 3, 2026

नेत्रदान करने वाले 20 परिवारों को सम्मानित कर मनाया गया राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा

0
IMG-20260902-WA0041

RANCHI:  राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा (25 अगस्त से 08 सितंबर) के अवसर पर राजकीय नेत्र अधिकोष, क्षेत्रीय नेत्र संस्थान (RIO), RIMS, राँची द्वारा आज RIO भवन के 5वें तल स्थित ऑडिटोरियम में “नेत्रदाता परिवार सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में नेत्रदान कर समाज को दृष्टि का अमूल्य उपहार देने वाले 20 नेत्रदाता परिवारों को स्मृति चिह्न एवं शॉल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) डी.के. सिन्हा, निदेशक, RIMS, प्रो. (डॉ.) हिरेंद्र बिरुआ, मेडिकल सुपरिटेंडेंट, RIMS, डॉ. पंकज कुमार, स्टेट ब्लाइंडनेस कंट्रोल ऑफिसर तथा प्रो. (डॉ.) सुनील कुमार, HOD, RIO, RIMS द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर लगभग 150 लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में नेत्रदाता परिवारों के साथ-साथ नेत्रदान के लिए जागरूकता एवं कॉर्निया संग्रह के कार्य में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले न्यूरोसर्जरी विभाग तथा ट्रॉमा सेंटर के चिकित्सकीय एवं नर्सिंग स्टाफ को भी सम्मानित किया गया।

इन विभागों के स्टाफ द्वारा मृत्यु के उपरांत नेत्रदान की प्रक्रिया में परिवारों को प्रेरित करने एवं नेत्रदान की सूचना उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई है।

नेत्रदान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रो. (डॉ.) सुनील कुमार, HOD, RIO, RIMS एवं मेडिकल डायरेक्टर, राजकीय नेत्र अधिकोष ने कहा कि नेत्रदान केवल एक व्यक्ति को दृष्टि देने का माध्यम नहीं है,

बल्कि यह मृत्यु के बाद भी किसी के जीवन में प्रकाश लाने का महान मानवीय कार्य है।

उन्होंने कहा कि नेत्रदाता परिवारों का यह निर्णय समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने राजकीय नेत्र अधिकोष की गतिविधियों एवं उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोगों को नेत्रदान के लिए आगे आना चाहिए

तथा इसके संबंध में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।

RIMS के निदेशक प्रो. (डॉ.) डी.के. सिन्हा ने अपने संबोधन में नेत्रदाता परिवारों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नेत्रदान समाज के लिए एक महान सेवा है।

उन्होंने कहा कि RIMS में नेत्रदान एवं कॉर्निया प्रत्यारोपण की सेवाओं को और सुदृढ़ करने के लिए हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।

मेडिकल सुपरिटेंडेंट प्रो. (डॉ.) हिरेंद्र बिरुआ ने कहा कि अस्पताल में कार्यरत विभिन्न विभागों के चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य कर्मचारियों की भूमिका नेत्रदान को सफल बनाने में अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने न्यूरोसर्जरी एवं ट्रॉमा सेंटर के स्टाफ के योगदान की विशेष सराहना की।

स्टेट ब्लाइंडनेस कंट्रोल ऑफिसर डॉ. पंकज कुमार ने कहा कि नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना अंधापन नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने लोगों से मृत्यु के बाद नेत्रदान का संकल्प लेने तथा अपने परिवार के सदस्यों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।

चित्रकला एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े के दौरान पूर्व में आयोजित चित्रकला एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता के प्रतिभागियों एवं विजेताओं को भी कार्यक्रम के दौरान पुरस्कार प्रदान किए गए।

विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से नेत्रदान का संदेश समाज तक पहुँचाने का सराहनीय प्रयास किया।

समारोह में उपस्थित अतिथियों ने कहा कि बच्चों एवं युवाओं को नेत्रदान अभियान से जोड़ना भविष्य में इसे एक व्यापक जनआंदोलन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कार्यक्रम के अंत में नेत्रदाता परिवारों एवं सभी सहयोगी संस्थानों, चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ तथा कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

समारोह का मुख्य संदेश रहा—“नेत्रदान से बढ़कर कोई उपहार नहीं; मृत्यु के बाद भी किसी के जीवन में रोशनी लाई जा सकती है।”

कार्यक्रम में RIMS के चिकित्सक, Eye Bank टीम, नर्सिंग स्टाफ, न्यूरोसर्जरी एवं ट्रॉमा सेंटर के कर्मचारी, medical और paramedical विद्यार्थी समेत लगभग 150 लोग उपस्थित रहे।

सन्मानित नेत्रदाता परिवार
1. Jitendranath Majhi, Purulia
2. Dropati Kumari Khunti
3. Sujeet Singh, Lalpur, Ranchi
4. Kishan Indwar, Simdega
5. Gayatri Devi, Uppar Bazar,
6. Deepali Paul Kanke
7. Hira Oraon Latehar
8. Subham Munda, Kanke
9. Parmod Munda, Ormanjhi
10. Ajay Singh, Hazaribagh
11. Babulal Jamshedpur
12. Tejrai Toppo, Tatisilway
13. Sunni Aditya Munda, Khelgaon
14. Sachin Karmali
Bokaro
15. Haldhar Baitha Bero
16. Sanjeev Paul Kanke
17. Amit Kumar Singh Ranchi
18. Indu Patel Lalpur
19. Dhapi Devi Saboo Ranchi
20. Sumani Minz
Kanta Toli

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…