नागरिक उड्डयन मंत्री के० राम मोहन नायडू ईंधन बचत को लेकर राँची शहर का भ्रमण केंद्रीय मंत्री संजय सेठ के साथ स्कूटी से किया

0
IMG-20260520-WA0042

RANCHI: आज रांची आगमन पर भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्री के० राम मोहन नायडू जी ने भी ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को आगे बढ़ाते हुए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ जी के साथ स्कूटी से शहर का प्रवास किया।

वैश्विक ऊर्जा संकट और माननीय प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के ईंधन बचत के आह्वान से प्रेरित होकर मैंने शहर में बाइक/स्कूटी से ही यात्रा करने का संकल्प लिया है।

आज केंद्रीय मंत्री का इस पहल को समर्थन मिलना न केवल प्रेरणादायी है, बल्कि जनभागीदारी से जुड़े इस अभियान को और मजबूती देने वाला भी है।

आइए, हम सभी ईंधन की बचत, पर्यावरण संरक्षण और जिम्मेदार नागरिकता के इस अभियान को जन आंदोलन बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…