मुख्यमंत्री से सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की, बैशाखी की हार्दिक बधाई दी
RANCHI: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बैसाखी के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल का धन्यवाद देते हुए उन्हें भी बैसाखी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह, महासचिव रणजीत सिंह, सदस्य इंद्रजीत सिंह, अमनजोत सिंह, हर्षदीप सिंह, सुरेंद्र सिंह एवं अनुराग सिंह उपस्थित थे।
