मंत्री इरफान अंसारी को बर्खास्त करें मुख्यमंत्री : प्रवीण प्रभाकर 

0
IMG-20260103-WA0006

पत्रकारों पर हमले के खिलाफ आजसू पार्टी ने साधा निशाना

RANCHI: आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग की है कि गैरजिम्मेदार मंत्री इरफान अंसारी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए। साथ ही दोषी लोगों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए।

श्री प्रभाकर ने कहा कि हजारीबाग में सवाल पूछने पर मंत्री की उपस्थिति में उनके गुंडों द्वारा पत्रकारों की पिटाई की गई।

लेकिन मंत्री ने घटना को रोकने की बजाय पत्रकारों से कहा कि उनके कारण मीडिया की दुकानदारी चलती है।

श्री प्रभाकर ने कहा कि इरफान अंसारी सत्ता के नशे में चूर हो गए हैं और लोकतंत्र तथा संविधान का मजाक उड़ा रहे हैं।

उन्होंने इससे पहले जामताड़ा में कहा था कि एसआईआर करने वाले अधिकारी–कर्मचारी को पकड़ कर बंद कर दें।

श्री प्रभाकर ने कहा कि मंत्री के इशारे पर शेख भिखारी मेडिकल अस्पताल में पत्रकारों का इलाज भी नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, उसपर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…