महासंघ ने किया स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव का स्वागत एवं अभिनंदन 

0
IMG-20260422-WA0062

आयुष्मान भारत योजना में झारखंड को प्रथम पुरस्कार मिलने पर राज्य का मान देश भर में बढ़ा: आदिल ज़हीर 

RANCHI:  झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ के राज्य अध्यक्ष एवं झारखंड राज्य स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग कर्मचारी संघ के महासचिव आदिल ज़हीर के नेतृत्व में

केंद्र प्रायोजित आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत झारखंड को राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रथम पुरस्कार मिलने पर

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह से नेपाल हाउस सचिवालय परिसर में उनके कार्यालय कक्ष में मिलकर उनको पुष्प कुछ देकर अभिनंदन और स्वागत किया गया।

इस मौके पर संघ के महासचिव आदिल ज़हीर ने कहा कि इस उपलब्धि से झारखंड का मान देश भर में बढ़ा है जिससे राज्य के समस्त कर्मियों और विशेष कर स्वास्थ्य कर्मियों में उत्साह और हर्षोल्लास का माहौल है।

इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव का स्वागत एवं अभिनंदन करने वालों में झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ के राज्य अध्यक्ष आदिल जहीर ,

संयुक्त महासचिव अतिश झा, राज्य सचिव जय राम प्रसाद,प्रमंडलीय सचिव रवि भूषण,रांची जिला अध्यक्ष अखिलेश कुमार, अंकेक्षक मोहम्मद फैज, संजय चौधरी एवं मोहम्मद आरिफ शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…